बिहार चुनाव से पहले मोकामा टाल में मर्डर, जनसुराज के नेता की गोली मारकर हत्या

Spread the love share


आखरी अपडेट:

Mokama Murder Case: बिहार के मोकामा में दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग की घटना हुई है. मोकामा टाल क्षेत्र में जनसुराज के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के समर्थक दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. बताया जा रहा है कि घटना उस वक्त हुई जब दुलारचंद यादव चुनाव प्रचार में जुटे हुए थे.

मोकामा टाल क्षेत्र में जनसुराज के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी उर्फ लालू मुखिया के समर्थक दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है.

पटना. बिहार चुनाव के बीच मोकामा टाल क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग की घटना हुई है. इस घटना में जनसुराज के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के समर्थक दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. बताया जा रहा है कि घटना उस वक्त हुई जब दुलारचंद यादव चुनाव प्रचार में जुटे हुए थे.

मिली जानकारी के अनुसार, मोकामा टाल क्षेत्र में जनसुराज प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी का चुनाव प्रचार चल रहा था. इसी दौरान दो गुटों के बीच विवाद हो गया जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया. स्थानीय लोगों के मुताबिक, झड़प के दौरान दोनों ओर से गोलियां भी चलीं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. इसी दौरान दुलारचंद यादव को गोली लग गयी.

बता दें, दुलारचंद यादव एक समय लालू यादव के बेहद करीबी माने जाते थे. वर्तमान में वे मोकामा के पीयूष प्रियदर्शी का समर्थन कर रहे थे. चार दिन पहले ही दुलारचंद यादव ने लल्लू मुखिया के समर्थन में एक गीत भी गाया था. मोकामा टाल क्षेत्र में उनकी काफी धाक थी. फिलहाल दो पक्षों के बीच गोलीबारी की सूचना मिलते ही ASP बाढ़ मौके पर पहुंच चुके हैं और स्थानीय थाना भी घटनास्थल पर मौजूद है. जाँच पड़ताल जारी है, ग्रामीण SP और SSP ने भी घटना की जानकारी ली है.

ऑथरीमजी

Utkarsh Kumar

मुख्यधारा मीडिया उद्योग में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाला एक मल्टीमीडिया पत्रकार। वर्तमान में न्यूज18 हिंदी वेबसाइट के लिए नेटवर्क 18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के साथ मुख्य उप संपादक के रूप में कार्यरत हैं। वह …और पढ़ें

मुख्यधारा मीडिया उद्योग में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाला एक मल्टीमीडिया पत्रकार। वर्तमान में न्यूज18 हिंदी वेबसाइट के लिए नेटवर्क 18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के साथ मुख्य उप संपादक के रूप में कार्यरत हैं। वह … और पढ़ें

घरबिहार

मोकामा टाल में मर्डर, लालू यादव के करीबी की गोली मारकर हत्या



Source link


Spread the love share