बिहार के पहले स्मार्ट विलेज का होगा उद्घाटन: 2 फरवरी को बांका आएंगे CM नीतीश, स्मार्ट विलेज-ओढ़नी डैम का करेंगे लोकार्पण – Banka News

Spread the love share


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2 फरवरी को बांका का दौरा करेंगे। इस दौरान वे राज्य के पहले स्मार्ट विलेज बाबरचक और ओढ़नी डैम का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों को लेकर गुरुवार को कमिश्नर दिनेश कुमार, आईजी विवेक कुमार, डीएम अंशुल कुमार और एस

.

रजौन प्रखंड स्थित बाबरचक में स्मार्ट विलेज का निर्माण काम अंतिम चरण में है। यहां सोलर लाइट की व्यवस्था की गई है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने वहां रहने वाले लाभार्थियों से फीडबैक लिया और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों ने लंबित कार्यों को युद्धस्तर पर पूरा करने का निर्देश दिया।

डैम का निर्माण काम पूरा

अधिकारियों की टीम ने बांका मुख्यालय स्थित ओढ़नी डैम का निरीक्षण किया। डैम का निर्माण काम पूरा हो चुका है और मुख्यमंत्री इसका उद्घाटन करेंगे। निरीक्षण में एसडीएम अविनाश कुमार, डीडीसी अंजनी कुमार, एसडीपीओ अर्चना कुमारी, बीडीओ कुमारी अंतिमा, सीओ कुमारी सुषमा, बीपीआरओ दीपशिखा और स्थानीय थाना प्रभारी समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

बिहार के पहले स्मार्ट विलेज का होगा उद्घाटन: 2 फरवरी को बांका आएंगे CM नीतीश, स्मार्ट विलेज-ओढ़नी डैम का करेंगे लोकार्पण - Banka News

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन ने सभी तैयारियां तेज कर दी हैं। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को समय सीमा में सभी कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है।



Source link


Spread the love share