बिजली विभाग के इंजीनियर के घर विजिलेंस की छापेमारी: आय से अधिक संपत्ति के आरोप, सोने-चांदी और जमीन-फ्लैट के कागजात भी मिले – Darbhanga News

Spread the love share


दरभंगा में विजिलेंस की टीम ने बुधवार की सुबह शहर के हाउसिंग कॉलोनी स्थित एक किराए के मकान पर छापेमारी की। यह मकान बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता (Executive Engineer) प्रणव कुमार का बताया जा रहा है। कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के आरोपों की जांच के त

सूत्रों के अनुसार, विजिलेंस की यह टीम पटना मुख्यालय से आई थी और स्थानीय पुलिस बल की उपस्थिति में मकान की तलाशी शुरू की गई। छापेमारी के दौरान टीम को काफी मात्रा में नगदी, जमीन-फ्लैट से संबंधित कागजात, बैंक पासबुक, सोने-चांदी के जेवर समेत कई अहम दस्तावेज मिले हैं। इसके अलावा, कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और फाइलों को भी जब्त किया गया है, जिनकी जांच जारी है।

छापेमारी के लिए पहुंची पटना से टीम।

2 अन्य कर्मियों को पूछताछ के लिए बुलाया है

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, विजिलेंस टीम ने पहले इंजीनियर को हिरासत में लेकर प्रारंभिक पूछताछ की। बाद में टीम ने विभाग के 2 अन्य कर्मियों को भी पूछताछ के लिए बुलाया है, जिन पर वित्तीय लेन-देन में संलिप्तता के संदेह जताए जा रहे हैं।

विजिलेंस के अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई गोपनीय जांच का हिस्सा है। प्राप्त शिकायतों और प्राथमिक जांच के आधार पर अभियंता प्रणव कुमार की आय और संपत्ति में असामान्यता पाए जाने के बाद यह छापेमारी की गई है।

घर की तलाशी लेती विजिलेंस की टीम।

घर की तलाशी लेती विजिलेंस की टीम।

सामान की सूची तैयार की जा रही

फिलहाल टीम seized सामग्री की सूची तैयार कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। स्थानीय स्तर पर भी यह चर्चा का विषय बना हुआ है कि और भी अधिकारियों पर विजिलेंस की नजर है।



Source link


Spread the love share