पूर्णिया में पति-पत्नी गांजे की खरीद फरोख्त का कारोबार कर रहे थे। दोनों ने गांजे के काले कारोबार से खूब पैसा बनाया। मामला टीकापट्टी थाना क्षेत्र से जुड़ा है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी करते हुए गांजे के कारोबार में संलिप्त महिला को गिरफ्तार किय
.
पुलिस के हत्थे चढ़ी महिला धंधेबाज की पहचान टीकापट्टी थाना क्षेत्र के सिमरा वार्ड 3 निवासी मनोज कुमार जायसवाल की पत्नी रूबी कुमारी 35 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस धंधेबाज मनोज कुमार जायसवाल की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
बरामद गांजे की खेप।
एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि टिकापट्टी थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि टीकापट्टी थाना क्षेत्र के सिमरा वार्ड 3 निवासी मनोज कुमार जायसवाल की पत्नी रूबी कुमारी के साथ मिलकर अपने घर से गांजा की खरीद-बिक्री करता है।
जिसके बाद गांजा की तस्करी करने वाले पति पत्नी की बरामदगी और गांजा तस्करी की गिरफ्तारी को लेकर धमदाहा SDPO संदीप गोल्डी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम ने सिमरा स्थित मनोज जायसवाल के घर पर पहुंचकर छापेमारी की। पुलिस को देखकर महिला धंधेबाज भागने लगी। जिसे भागने के क्रम में पुलिस ने धर दबोचा।
धंधेबाज महिला ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वो पति मनोज कुमार जायसवाल के साथ मिलकर घर से गांजे का कारोबार करती है। जिसके बाद पुलिस ने घर की तलाशी ली। तलाशी के क्रम में घर से 31.883 किलो ग्राम गांजा और 38 हजार 278 रुपए कैश बरामद किए। पुलिस ने बरामद गांजे की खेप को जब्त कर लिया है। धंधेबाज महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं महिला के पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।