पिस्टल के साथ पति का वीडियो किया वायरल: अवैध संबंध का आरोप लगा पत्नी के साथ करता था मारपीट, पत्नी ने निकाला खुन्नस – Muzaffarpur News

Spread the love share


मुजफ्फरपुर में एक पारिवारिक विवाद ने तूल पकड़ लिया है। एक महिला ने अपने पति और बेटे का पिस्टल के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। पहले वीडियो में पति बांह के नीचे पिस्टल दबाए हुए हैं, जबकि दूसरे में उनका बेटा पिस्टल से खेलता दिख रहा है।

पीड़ित महिला स्वाति शर्मा ने बताया कि उनके पति मनोज शर्मा उन पर दोस्त आदर्श राज के साथ अफेयर का आरोप लगाते हैं। इसी कारण वह और उनके देवर संतोष शर्मा उनके साथ मारपीट करते हैं। पति पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी भी देते हैं।

हाथ से दबाया हुआ पिस्टल।

शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी

स्वाति ने बताया कि 2015 में एक शादी समारोह में मनोज से मुलाकात हुई थी। दोनों ने प्रेम विवाह किया। शुरुआती दो साल ठीक रहे, लेकिन 2017 से मारपीट शुरू हो गई। पति ने उनकी मां से जमीन बेचवाकर 19 लाख रुपए और चाचा से एक लाख रुपए ले लिए।

महिला के मुताबिक, 2022 के मध्य में पति के एक दोस्त से उनकी जान-पहचान हुई। तभी से पति शक करने लगे। वह केस करने से मना करने पर गोली मारने की धमकी देते हैं।

थाना अध्यक्ष सुभाष मुखिया ने कहा कि पति-पत्नी का विवाद लंबे समय से चल रहा है। अभी तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।



Source link


Spread the love share