परिहार विधानसभा में निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित: रितु जयसवाल को ‘सीटी’, अन्य को भी मिले प्रतीक – Parihar News

Spread the love share



चुनाव चिन्ह की सूची के साथ पदाधिकारी।

सीतामढ़ी जिले के 25-परिहार विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए।

.

यह प्रक्रिया जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, सीतामढ़ी में रिटर्निंग ऑफिसर संदीप कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुई, जिसमें कुल पांच प्रत्याशियों को अलग-अलग प्रतीक चिन्ह दिए गए।

जारी सूची के अनुसार, रितु जयसवाल को ‘सीटी’, राम विनोद नायक को ‘माला’, मोहम्मद मुखसैद आलम को ‘बैट’, महेंद्र सिंह यादव को ‘कैंची’ और चंद्रभूषण कुमार को ‘पेट्रोल पंप’ चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।

चुनाव चिन्ह मिलने के बाद प्रत्याशियों ने अपनी चुनावी गतिविधियां तेज कर दी हैं।

रितु जयसवाल ने अपने समर्थकों के साथ बैठक कर ‘सीटी बजाओ’ अभियान की रणनीति तैयार की है। वहीं, अन्य निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी जनसंपर्क अभियान में तेजी लाई है।



Source link


Spread the love share