तालाब में डूबकर नाबालिग की मौत: औरंगाबाद में परिजन और मजदूरों के लिए खाना लेकर गया था खेत, पैर फिसलने से हादसा – Aurangabad (Bihar) News

Spread the love share


औरंगाबाद में तालाब में डूबकर 14 साल के नाबालिग की मौत हो गई। मृतक अवधेश यादव का बेटा था। परिजन ने कहा कि खेत में धान रोपनी का काम चल रहा था। शुक्रवार की दोपहर नाबालिग परिजन और मजदूरों के लिए खाना लेकर गया था।

खाना देकर घर लौटने के क्रम में तालाब के पास उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिर गया। साथ में गए बच्चों ने घर पर परिजन को जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन बदहवास भागे हुए तालाब के पास पहुंचे।

स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोर को पानी से बाहर निकाला गया। इलाज के लिए कसमा स्थित एक निजी क्लीनिक में ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। मगध मेडिकल कॉलेज गयाजी ले जाया जा रहा था। रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। घटना मदनपुर प्रखंड के कसमा थानाक्षेत्र अंतर्गत दुगुल पंचायत के रमन बिगहा गांव की है।

मृतक का फाइल फोटो।

आठवीं का छात्र था मृतक

मृतक किशोर के परिजन ने बताया कि मृतक अनिल 8वीं का छात्र था। वह अपने 2 भाइयों में सबसे बड़ा था। धान रोपनी के कार्य के कारण शुक्रवार को वह स्कूल नहीं गया था। घटना के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

सूचना पर जिप सदस्य शंकर यादवेंदु ने सदर अस्पताल पहुंचे। परिजन से मुलाकात की और प्रशासन से मुआवजा राशि दिलाए जाने की मांग की।



Source link


Spread the love share