मुजफ्फरपुर में श्री दुर्गा पूजनोत्सव समिति ने मां दुर्गा की विदाई के चौथे दिन चौठारी पूजन का आयोजन किया। इस अवसर पर लगभग चार हजार श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। पूजा समिति के उपाध्यक्ष अब्दुल…
न्यूज़रैप हिन्दुस्तानमुजफ्फरपुरबुध, 16 अक्टूबर 2024 05:47 अपराह्न
मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। श्री दुर्गा पूजनोत्सव समिति पुरानी धर्मशाला चौक पर मां दुर्गा की विदाई के चौथे दिन बुधवार को चौठारी पूजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण हुआ। पूजा समिति के उपाध्यक्ष अब्दुल मजीद ने बताया कि मुहल्लावासियों समेत शहर के करीब चार हजार श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान पूजा समिति के सदस्य एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।