आखरी अपडेट:
Bihar Chunav 2025 LIVE: बिहार में नई वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट जारी होने के बाद सियासी खलबली मची हुई है. इसी बीच बीजेपी विधायक विनय बिहारी का एक विवादित बयान सामने आया है. यहां पढ़ें बिहार पॉलिटिक्स से जुड़े ताजा अ…और पढ़ें
बिहार विधानसभा चुनाव ताजा अपडेटस्…
बिहार Chunav 2025 लाइव: बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं. उससे पहले नेताओं के आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं. इसी बीच बीजेपी विधायक विनय बिहारी के एक बयान ने खलबली मचा दी है. बेतिया से है जहां लौरिया से बीजेपी विधायक विनय बिहारी आधार कार्ड को लेकर सवाल उठा रहे हैं. अब बीजेपी विधायक का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में विनय बिहारी यह कहते नजर आते हैं कि, ‘कोई बाहर से आया है, कुछ पैसे खर्च कर आधार कार्ड बनवा लिया, फिर भतार कार्ड, फिर जुगाड़ कार्ड.’ यह टिप्पणी सुनकर वहां मौजूद लोग हंसते हैं, लेकिन राजनीतिक गलियारे में यह बात मजाक नहीं मानी गई. विपक्ष ने इसे महिलाओं का अपमान करार दिया है. आरजेडी और कांग्रेस नेताओं ने इसे महिलाओं का अपमान बताया है. राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा कि विनय बिहारी जैसे वरिष्ठ नेता से इस तरह की भाषा की उम्मीद नहीं थी. उन्होंने वोटर और आधार कार्ड को जोड़ते हुए महिलाओं और पुरुषों को जिस प्रकार ‘देहाती भाषा’ में संबोधित किया है, वह बेहद निंदनीय है.
Bihar Chunav LIVE: तेजस्वी यादव बोले- हमारी कॉपी कर रही नीतीश सरकार…
Bihar Chunav LIVE: बिहार में डोमिसाइल नीति की घोषणा पर RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “जहां तक डोमिसाइल की बात है, हमने इस बात को पहले ही कहा था कि जब हमारी सरकार आएगी , तो हम इसे लागू करेंगे. यह सरकार वही कर रही है जो तेजस्वी कह रहा है. आने वाले दिनों में आप देखना कि वे ‘माई बहन मान’ योजना की भी कॉपी करेंगे. उनके पास अपना कोई विजन या रोडमैप नहीं है.”
#घड़ी पटना: बिहार में डोमिसाइल नीति की घोषणा पर RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “जहां तक डोमिसाइल की बात है, हमने इस बात को पहले ही कहा था कि जब हमारी सरकार आएगी , तो हम इसे लागू करेंगे। यह सरकार वही कर रही है जो तेजस्वी कह रहा है। आने वाले दिनों में आप देखना कि वे ‘माई बहन मान’… pic.twitter.com/2GQAJV6FV7
– ANI_HINDINEWS (@Ahindinews) 5 अगस्त, 2025
Bihar Voter List Controversy: राहुल गांधी के चेला हुए तेजस्वी… BJP नेता का हमला
बिहार मतदाता सूची विवाद: तेजस्वी यादव के प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गलत ईपिक नंबर की जानकारी देने के मामले को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव सेंसेशन फैलाना चाहते हैं. गलत जानकारी देने को लेकर उन पर कार्रवाई होनी चाहिए. वहीं, उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव लालू प्रसाद यादव के पुत्र हैं, लेकिन वह राहुल गांधी के चेला हो गए हैं. जिस तरह से राहुल गांधी कहते हैं कि वह बोलेंगे तो भूचाल आ जाएगा. उनके पास एटम बम है, लेकिन हुआ कुछ नहीं. यह लोग जैसा कर रहे हैं उसका उल्टा इन्हीं पर पड़ रहा है.