अगलगी घटना के सदमे से मां-बेटी बेहोश, अस्पताल में भर्ती: बांका में आग लगने से 8 किसानों का पुआल जलकर राख, लाखों का नुकसान – Banka News

Spread the love share




बांका के रजौन थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में बुधवार शाम भीषण आग लग गई। इस घटना में 8 किसानों का लाखों रुपए का पुआल जलकर राख हो गया। आग बुझाने के दौरान एक मां और बेटी बेहोश हो गईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग से प्रभावित किसानों में बलराम साह (लगभग 22 हजार का पुआल), शोभा देवी (12 हजार), सिकंदर शर्मा (8 हजार), कपिल साह (8 हजार), राजा शर्मा (5 हजार), मनशोख शर्मा (8 हजार), टुनटुन शर्मा (6 हजार) और निरंजन कुमार साह (12 हजार) शामिल हैं। पुआल की ढ़ेर में लगी आग इन सभी का पुआल पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। किसानों ने अपनी फसल कटाई के बाद पुआल को गांव के सत्संग भवन के पास बहियार में एक ही स्थान पर जमा किया था। बुधवार शाम अचानक एक ढेर में आग लग गई, जो तेजी से फैलते हुए अन्य पुआल के ढेरों तक पहुंच गई। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उन पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था।ग्रामीणों ने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी। रजौन प्रखंड में दमकल वाहन उपलब्ध न होने के कारण बाराहाट और बांका से गाड़ियां बुलानी पड़ीं। लंबी दूरी के कारण दमकल वाहनों को घटनास्थल तक पहुंचने में काफी समय लगा। दमकलकर्मियों ने आग पर पाया काबू इस दौरान 112 पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।कुछ घंटों बाद दमकल वाहन घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने का काम शुरू किया। हालांकि, तब तक 8 किसानों का पुआल पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। दमकलकर्मियों की मदद से आसपास रखे अन्य पुआल को जलने से बचा लिया गया। ग्रामीणों द्वारा तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई, लेकिन प्रखंड में एक भी दमकल वाहन उपलब्ध नहीं होने के कारण बाराहाट और बांका से दमकल गाड़ियों को आना पड़ा।लंबी दूरी होने के चलते दमकल वाहन के पहुंचने में काफी देर हो गई। 8 किसानों का पुआल पूरी तरह जलकर राख इस बीच 112 पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। करीब कुछ घंटे बाद दमकल वाहन घटनास्थल पर पहुंचा और आग बुझाने का काम शुरू किया, लेकिन तब तक 8 किसानों का पुआल पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। हालांकि दमकल की मदद से आसपास रखे अन्य पुआल को जलने से बचा लिया गया।



Source link


Spread the love share