रवि महोत्सव के मौके पर इलाके के दो दर्जन किसानों ने लिया हिस्सा
भागलपुर के सुल्तानगंज प्रखंड स्थित ई-किसान भवन में गुरुवार को रवि महोत्सव का आयोजन हुआ। इस मौके पर प्रखंड स्तरीय रबी कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजित किया गया। इसका विधिवत उद्घाटन प्रभारी कृषि पदाधिकारी राम पुकार कुमार, मंच संचालन सीनियर कोऑ
.
वैज्ञानिकों ने बताया कि बिहार की लगभग 70 प्रतिशत आबादी अपनी जीविका के लिए कृषि पर आश्रित है। उन्होंने चेताया कि पंजाब की तरह अत्यधिक उर्वरक का प्रयोग न करें। पंजाब में अत्यधिक रसायनिक उर्वरक का प्रयोग करने से भूमि की उर्वरता कम हो गई है। फसल भी रोग जनित उत्पादित हो रहा है।
कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया उद्घाटन।
खेती से वंचित भूमि पर फलदार वृक्ष लगाकर कृषकों की आय में वृद्धि और अधिक रोजगार का सृजन कराएं। उपस्थित किसानों को जानकारी दी गई। कृषि वैज्ञानिक डॉ.सत्येंद्र कुमार ने रबी मौसम बुआई की जाने वाली फसल मक्का, गेहूं, दलहन, तिलहन आदि खेतों के तौर तरीके बताए। साथ ही साथ अन्य कृषि संबंधित योजनाओं की जानकारी दी।
उन्होंने जैविक खेती और रसायनयुक्त खेती में अंतर बताते हुए कहा कि समय के अनुसार किसानों को खेती की प्रक्रिया बदलनी चाहिए। ताकि किसानों को अधिक लाभ मिल सके और स्वास्थ्य पर बुरा असर ना पड़े। रबी मौसम में खेती और अन्य कृषि कार्य से संबंधित प्रखंड स्तरीय कर्मी और कृषकों को विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रम और उनके लक्ष्य की जानकारी के साथ-साथ प्रशिक्षण दिया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार प्रभारी कृषि पदाधिकारी राम पुकार कुमार संबंधित कृषि पदाधिकारी और दर्जनों किसान मौजूद थे।