गांजा तस्करी मामले में पति-पत्नी गिरफ्तार: कैमूर के भभुआ पुलिस ने की कार्रवाई, कीमत 17 लाख – Kaimur News

Spread the love share



कैमूर के भभुआ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भभुआ शहर के वार्ड नंबर 3 में सतीश कुमार के घर पर छापेमारी किया। वहां से पुलिस ने 22 बंडल गांजा जब्त किया है। गांजा तस्करी में प्रयुक्त किये जा रहे एक कार को भी जब्त किया गया है। तराजू, बटखारा, मोबाइल बराम

.

भभुआ डीएसपी शिव शंकर कुमार ने प्रेसवार्ता कर कहा कि शहर के वार्ड नंबर 3 के निवासी सतीश कुमार के घर में अवैध गांजा का भंडारण और बिक्री करने की सूचना मिली थी। सूचना के आलोक में उनके घर पर छापेमारी की गई। उनके गाड़ी और घर से 22 पैकेट गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त में कृष्ण गुप्ता और उनकी पत्नी यशोदा देवी शामिल है। सतीश कुमार मुख्य आरोपी है, जो फिलहाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।



Source link


Spread the love share