पटना के धनरूआ में एक नाबालिग युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के घर से पिस्टल एवं खोखा बरामद किया है। मामला धनरूआ थाना के खगड़ी गांव की है। मृतक की पहचान खगड़ी गांव निवासी स्वर्गीय परमानंद प्रसाद के पुत्र पुत्र हरेंद्र कुमार (17) के रूप में की गई है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar : एक ही घर के दो युवकों ने दो बहनों की जिंदगी बर्बाद की, फिर खौफनाक वारदात; गड्ढे से किसका शव निकाला?
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि पिता परमानंद प्रसाद के मृत्यु के बाद खेती-बाड़ी करके अपने और परिवार का भरण पोषण किया करता था। इस बीच शनिवार की दिन रात घर की छत पर पिस्टल खोलने के क्रम में अचानक गोली चली। गोली हरेंद्र कुमार के सीने में लगी। आनन-फानन में परिवार के लोग इलाज के लिए पटना के निजी नर्सिंग होम में उसे भर्ती कराए, जहां उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। पीएमसीएच में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
यह खबर भी पढ़ें –Bihar News : पीएम मोदी, सीएम और मैथिली ठाकुर पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला गिरफ्तार, गुजरात से ला रही पुलिस
घटना की जानकारी देते हुए हरेंद्र कुमार की बहन डिंपल कुमारी ने बताया कि उसके भाई हरेंद्र कुमार को कूड़े की ढेर से एक हथियार मिला था, जिसे वह लेकर अपने घर चला आया। शनिवार की देर रात वह अपने घर के छत पर चढ़कर हथियार को खोलने का प्रयास कर रहा था। इसी क्रम में पिस्टल से अचानक गोली चल गई और गोली हरेंद्र कुमार के सीने में लगी। घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
यह खबर भी पढ़ें-Accident News : बिहार में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो दुर्घटना में तीन की मौत; चार की हालत गंभीर
इस संबंध में धनरूआ थाना प्रभारी आलोक कुमार ने बताया कि हरेंद्र कुमार नशा का आदी था। वह नशा किया करता था। पुलिस ने आशंका जताई है कि नशे की स्थिति में उसने खुद को गोली मार कर या फिर अचानक गोली चलने से उनकी मौत हुई है। आलोक कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद गांव के लोग इस मामले में कुछ भी बताने से बचते नजर आ रहे हैं।