LIVE: 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का कुछ देर में आएगा पहला रुझान, जानें अपडेट

Spread the love share



<पी स्टाइल ="पाठ-संरेखण: औचित्य;">By Poll Election 2025 Result Live: पंजाब, केरल, पश्चिम बंगाल और गुजरात की पांच विधानसभा सीटों के नतीजे आज आ जाएंगे. इसका पहला रुझान कुछ ही देर बाद आएगा.

लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता भगवंत मान ने इस भीषण चुनावी मुकाबले को विनम्रता और अहंकार के बीच की लड़ाई बताया है. विधानसभा के लिए 19 जून को उपचुनाव हुआ था. इसे सत्तारूढ़ आप के लिए अग्निपरीक्षा माना जा रहा है, क्योंकि वह पंजाब में अपनी पकड़ बनाए रखना चाहती है, जबकि कांग्रेस इस शहरी निर्वाचन क्षेत्र में अपनी पकड़ फिर से हासिल करना चाहती है. कांग्रेस इस सीट से छह बार विजयी रही है.

आम आदमी पार्टी (आप) ने इस उपचुनाव में संजीव अरोड़ा (61) को मैदान में उतारा है, जो राज्यसभा सदस्य एवं लुधियाना के उद्योगपति हैं और अपने सामाजिक कल्याण कार्यों के लिए भी जाने जाते हैं. विपक्षी दल कांग्रेस ने पूर्व मंत्री और पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भारत भूषण आशु (51) पर दांव लगाया है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पार्टी की पंजाब इकाई की कोर कमेटी के सदस्य वरिष्ठ नेता जीवन गुप्ता को मैदान में उतारा है, जबकि शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने वकील और लुधियाना बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष परुपकर सिंह घुम्मन को अपना उम्मीदवार बनाया है.

मुख्य मुकाबला आप और कांग्रेस के बीच है, लेकिन उपचुनाव के नतीजे इस बात पर भी प्रकाश डालेंगे कि पंजाब में शहरी मतदाताओं के बीच भाजपा का प्रदर्शन कैसा है. यह अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व की भी परीक्षा होगी क्योंकि उनकी पार्टी लगातार चुनावी हार के बाद खुद को फिर से खड़ा करने की कोशिश कर रही है.

& nbsp;



Source link


Spread the love share