पिकअप-बस की जबरदस्त टक्कर में 10 यात्री घायल: एक को DMCH रेफर किया गया, मधुबनी में हुआ दर्दनाक हादसा – Madhubani News

Spread the love share


मधुबनी में फुलपरास थाना क्षेत्र के लोहिया चौक के पास एनएच-57 पर सोमवार को एक बड़ी दुर्घटना हुई। फारबिसगंज से दरभंगा जा रही बस की टक्कर एक तेज रफ्तार पिकअप से हो गई। हादसे में कुल 10 लोग घायल हुए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप पलट गई। बस का अगला हिस्स

दो घायलों की स्थिति गंभीर

सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो लोगों की स्थिति गंभीर पाई गई। एक गंभीर घायल को बेहतर इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया।

हादसे में क्षतिग्रस्त बस

मौके पर पहुंच पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया

फुलपरास थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। बस के बाकी यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य तक भेजा गया। दोनों वाहन चालकों से पूछताछ की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, लोहिया चौक पर बस स्टैंड नहीं होने से बसें एनएच पर ही रुकती हैं। इससे अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। पुलिस ने एनएच पर यातायात को सामान्य करने का प्रयास किया।



Source link


Spread the love share