पटना STF और खीरीमोड़ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुख्यात नक्सली रामइकबाल मोची उर्फ मधिर दास को गिरफ्तार किया है। बुधवार देर रात मसौढ़ी के दिघमा गांव से गिरफ्तारी हुई है।
।
बिहार-झारखंड में 20 से ज्यादा केस दर्ज
नक्सली के खिलाफ पटना, अरवल, जहानाबाद, नवादा जिला के विभिन्न थानों और झारखंड के लातेहार में 20 से अधिक केस दर्ज है। साल 2019 में पटना के खिरीमोड़ इलाके में सड़क निर्माण कार्य में लगी JCB को आग के हवाले कर दिया था। इसके अलावा नवादा जिले के रजौली थाना अन्तर्गत दिबौर घाटी में हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में भी शामिल था।
4 साल से फरार चल रहे नक्सली को STF और बिहार पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है।
लेवी नहीं देने पर JCB में आग लगा दिया था
खिरीमोड़ थानाध्यक्ष प्रवीण रंजन ने बताया कि 2019 में सड़क निर्माण कंपनी के ठेकेदार विवेकानंद सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी। उस समय जीवन बिगहा से खुशडिहरा तक रोड निर्माण का काम चल रहा था। माओवादी संगठन ने पर्चा चिपकाकर लेवी की डिमांड की थी। पैसे नहीं देने पर जेसीबी को जला दिया था। तब से वो फरार था।
बुधवार को सूचना मिली थी कि अपने गांव में ही नक्सली छिपकर रह रहा है। इनपुट के आधार पर STF और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। नक्सली भागने की फिराक में था, उससे पहले घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ की जा रही है। कई मामलों में खुलासे होने की संभावना है।