‘पुष्पा 2’ नहीं इस फिल्म में श्रद्धा कपूर करेंगी आइटम सॉन्ग? ब्लॉकबस्टर होगा सीक्वल

Spread the love share


श्रद्धा कपूर आइटम सॉन्ग: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर हमेशा से सुर्खियों में रहती हैं. उनकी फिल्म स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. लंबे समय तक ये फिल्म सिनेमाघरों पर छाई रही थी. बीते कुछ दिनों से श्रद्धा कपूर पुष्पा 2 में आइटम सॉन्ग को लेकर सुर्खियों में बनी हुई थीं. पुष्पा 2 में श्रद्धा कपूर आइटम सॉन्ग करने वाली थीं मगर मेकर्स ने इसके लिए मना कर दिया था क्योंकि वो बहुत ज्यादा फीस मांग रही थीं. अब पुष्पा 2 के बाद वो एक ब्लॉकबस्टर फिल्म में आइटम सॉन्ग करने जा रही हैं. रिपोर्ट्स की माने तो ये ऋतिक रोशन की वॉर 2 होगी. हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है.

पुष्पा 2: द रूल में श्रद्धा को रिप्लेस किए जाने की खबरों के बाद हुई है. शुरू में अल्लू अर्जुन के साथ एक स्पेशल सॉन्ग के लिए श्रद्धा ने 5 करोड़ रुपये की फीस मांगी थी. जिसे मेकर्स ने मना कर दिया. इस प्रोजेक्ट से चूकने के बावजूद, वॉर 2 में श्रद्धा के सॉन्ग को लेकर फैंस फिर एक्साइटेड हो गए हैं.

वॉर 2 में करेंगी आइटम सॉन्ग!
वॉर 2 में ऋतिक रोशन के साथ जूनियर एनटीआर लीड रोल में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म को लेकर बज बहुत बना हुआ है. वॉर 2 को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं. ये 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. ये यशराज फिल्म्स स्पाइ यूनिवर्स की इंस्टॉलमेंट है. रिपोर्ट्स की माने तो कियारा आडवाणी ऋतिक के अपोजिट नजर आने वाली हैं. हालांकि अभी तक मेकर्स ने इसे ऑफिशियल नहीं किया है.

श्रद्धा कपूर की फिल्मों की बात करें तो उनका नाम रणबीर कपूर की धूम 4 में नजर आ सकती हैं. वो स्त्री 2 से पहले वो तू झूठी मैं मक्कार में नजर आईं थीं. रिपोर्ट्स की माने तो वो नागिन में भी नजर आ सकती हैं. ये सुपरनेचुरल फिल्म को निखिल द्विवेदी डायरेक्ट कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Kanguva Box Office Collection Day 7: बॉबी देओल और सूर्या मिलकर भी नहीं बचा पाए कंगुवा, 7 दिन में बस किया इतना कलेक्शन



Source link


Spread the love share