बच्चों को हाथ धोने की सही तरीका बताया गया

Spread the love share


दिघलबैंक में अंतरराष्ट्रीय हाथ धुलाई दिवस पर सभी सरकारी विद्यालयों में बच्चों को हाथ धोने के सही तरीके की जानकारी दी गई। शिक्षकों ने बच्चों को हाथ धोने का मॉकड्रील करवाया और बताया कि सही तरीके से हाथ…

न्यूज़रैप हिन्दुस्तानकिशनगंजमंगलवार, 15 अक्टूबर 2024 06:41 अपराह्न
शेयर करना शेयर करना

दिघलबैंक । एक संवाददाता मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय हाथ धुलाई दिवस के अवसर पर दिघलबैंक प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में बच्चों को हाथ धोने के सही तरीके कि जानकारी दी गई। इस मौके पर शिक्षकों ने उपस्थित बच्चों को जहां हाथ धोकर दिखाते हुए इसका मॉकड्रील करवाया। वहीं इसके महत्व को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि खाने से पहले तथा कभी भी हाथ में गंदगी लगने कि स्थिति में अगर हम हाथ को सही ढंग से धोने के लिए सीख लें तो डायरिया, दस्त, पीलिया जैसे रोगों से बचा जा सकता है। यही नहीं कोरोना जैसे बीमारियों से बचाव के लिए भी हाथ को धोते रहना तथा सही तरीके से धोना आवश्यक है।



Source link


Spread the love share