सीएम मान अस्पताल में भर्ती: फोर्टिस मोहाली में चल रहा इलाज, तबीयत बिगड़ने पर स्थगित की थी कैबिनेट मीटिंग

Spread the love share


पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सीएम मान को रात को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इससे पहले उनकी तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से शुक्रवार शाम को होने वाली कैबिनेट की बैठक को स्थगित कर दिया गया था। इस मीटिंग में प्रदेश में बाढ़ के हालातों के चलते ही राहत कार्यों में तेजी लाने के संबंध में चर्चा की जानी थी।

ट्रेंडिंग वीडियो

फोर्टिस अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में मुख्यमंत्री के काफिले की गाड़ियां खड़ी हैं। वहीं पुलिस की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। अस्पताल के बाहर व मुख्य गेट पर पुलिस बल को तैनात किया गया है। बता दें कि एक दिन पहले सीएम मान की तबीयत खराब हुई थी, जब वह पंजाब में बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलने के लिए जाने वाले थे।





Source link


Spread the love share