अभी सेल की डेट तो सामने नहीं आई है लेकिन सेल में मिलने वाली डील के बारे में पता चल गया है. सेल में रेडमी नोट 14 प्रो को 24,999 रुपये के बजाए 20,999 रुपये में घर लाया जा सकता है. इस फोन को सेगमेंट का सबसे टफ डिस्प्ले वाला फोन कहा जाता है. यानी कि इतने दाम में कोई और ऐसा फोन नहीं है जिसमें ये खासियत मिल जाए. आइए जानते हैं फोन के सभी फीचर्स के बारे में.
फोन का बैक Vegan Leather फिनिश में है, जिससे ये स्टाइलिश और प्रीमियम लगता है. इस फोन में MediaTek Dimensity 7300 Ultra प्रोसेसर दिया गया है, जो अच्छा परफॉर्मेंस देता है. साथ में 8GB की LPDDR4X RAM और 256GB तक की स्टोरेज मिलती है. आप इसमें कई ऐप्स और फोटो सेव करके रख सकते हैं.
कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का Sony LYT 600 प्राइमेरी कैमरा है, जो OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन) के साथ आता है. इसके अलावा, 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा भी दिया गया है, जिससे आप अलग-अलग तरह की फोटो खींच सकते हैं.