Imtdot

सर्पदंश से तृतीय कक्षा की छात्रा की मौत

सर्पदंश से तृतीय कक्षा की छात्रा की मौत
Spread the love share



अमरपुर. थाना क्षेत्र के काशपुर गांव स्थित प्रोन्नत मध्य विद्यालय में गुरुवार को सर्पदंश से तृतीय कक्षा की छात्रा की मौत हो गयी. मृतका छात्रा बबलू तांती की पुत्री रविना कुमारी (9) थी. छात्रा के पिता ने बताया कि विद्यालय के शौचालय में शिक्षक द्वारा ताला लगा दिया था. ऐसे में विद्यालय के अन्य बच्चों के साथ उसकी पुत्री रविना भी शौच के लिए स्कूल परिसर से बाहर चली गयी. इसी दौरान उसे किसी विषैले सांप ने डंस लिया. जब थोड़ी देर बाद घर आयी तो मुर्छित होकर गिर गयी. तब गांव की ही रवीना की सहपाठी ने घटना की सारी जानकारी दिया. जिसके बाद छात्रा को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया. जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. छात्रा की मौत को लेकर परिजनों ने विद्यालय के शिक्षकों के रवैये को लेकर दुख जाहिर किया. घटना के सूचना मिलने पर डायल 112 से पुलिस काशपुर गांव जाकर घटना की जानकारी ली. विद्यालय की प्रधानाध्यापिका खुशबू कुमारी ने बताया कि वह अवकाश में है. विद्यालय का प्रभार सहायक शिक्षिका मणिमाला देवी को दी है. उन्हें भी जानकारी मिली है कि तृतीय कक्षा की छात्रा का सर्पदंश से मौत हुई है. शुक्रवार को विद्यालय जाने के बाद ही घटना के कारणों का स्पष्ट हो पायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है



Source link


Spread the love share
Exit mobile version