नए साल के साथ शुरू हुआ महंगाई का सीजन, अब BYD की कारें भी हुई महंगी

Spread the love share


आखरी अपडेट:

BYD इंडिया ने Sealion 7 प्रीमियम वेरिएंट की कीमत 1 जनवरी 2026 से 50,000 रुपये बढ़ाई, परफॉर्मेंस वेरिएंट की कीमत वही रहेगी. SUV में 82.56 kWh बैटरी और VTOL फीचर है.

नई दिल्ली. BYD इंडिया, ने घरेलू बाजार में अपनी इलेक्ट्रिक SUV की कीमतों में बदलाव की घोषणा की है. 1 जनवरी 2026 से Sealion 7 प्रीमियम वेरिएंट की कीमत अब 50,000 रुपये बढ़ा दी गई है. वहीं, इलेक्ट्रिक SUV का परफॉर्मेंट वेरिएंट पहले की कीमत पर ही उपलब्ध रहेगा. कंपनी के मुताबिक, 31 दिसंबर 2025 या उससे पहले की गई बुकिंग्स पर पुरानी कीमतें ही लागू होंगी. 1 जनवरी को कीमतों में बदलाव के बाद, BYD Sealion 7 प्रीमियम मॉडल जिसमें 82.56 kWh बैटरी है, अब 49,40,000 रुपये में मिलेगा, जो पहले 48,90,000 रुपये था. वहीं, Sealion 7 परफॉर्मेंस मॉडल की कीमत 54,90,000 रुपये ही रहेगी. यह कंपनी के लिए एक बड़ा कदम है क्योंकि यह SUV उसकी प्रमुख मॉडल्स में से एक है. देश में लॉन्चिंग के बाद से अब तक इस SUV की 2,300 यूनिट्स बिक चुकी हैं.

सेल-टू-बॉडी डिजाइन और ब्लेड बैटरी टेक्नोलॉजी
BYD Sealion 7 में कंपनी की सेल-टू-बॉडी डिजाइन और ब्लेड बैटरी टेक्नोलॉजी दी गई है. दोनों वेरिएंट्स में 82.56 kWh बैटरी है और इन्हें 5-स्टार यूरो NCAP सेफ्टी रेटिंग मिली है. परफॉर्मेंस वेरिएंट में 522 hp की पावर और 690 Nm का टॉर्क मिलता है, जो 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार सिर्फ 4.5 सेकंड में पकड़ लेता है. प्रीमियम वेरिएंट 308 hp की पावर और 380 Nm का टॉर्क देता है, और 0 से 100 किमी प्रति घंटा की स्पीड 6.7 सेकंड में हासिल करता है. इन गाड़ियों की सर्टिफाइड रेंज NEDC साइकिल के अनुसार 567 किमी तक है.

ये फीचर्स भी मौजूद
Sealion 7 के फीचर्स में 15.6 इंच का रोटेटिंग टचस्क्रीन, नप्पा लेदर सीट्स, पैनोरमिक ग्लास रूफ के साथ इलेक्ट्रिक सनशेड और 12-स्पीकर डाइनऑडियो ऑडियो सिस्टम शामिल है. कंपनी की कारों ने बेहद कम समय में तेजी से पॉपुलैरिटी हासिल की है. यूरोप के बाजार में तो बीवाईडी ने टेस्ला को मात दे दी है और सबसे बडे़ ईवी ब्रांड के रूप में खुद को स्टैब्लिश कर चुकी है.

सेफ्टी फीचर्स भी धांसू
वहीं, सुरक्षा के लिहाज से इसमें 11 एयरबैग्स, ड्राइवर थकान मॉनिटरिंग और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस टेक्नोलॉजीज दी गई हैं. इसकी खासियतों में से एक है व्हीकल टू लोड (VTOL) फीचर, जिससे SUV मोबाइल पावर स्टेशन की तरह काम कर सकती है और बाहरी डिवाइसेज को पावर सप्लाई कर सकती है, जिससे इसकी लग्जरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल यूज भी बढ़ जाता है.

घरऑटो

नए साल के साथ शुरू हुआ महंगाई का सीजन, अब BYD की कारें भी हुई महंगी



Source link


Spread the love share