जनवरी 2025 से महंगी होंगी Maruti Suzuki की कारें, कीमतों में 4% तक बढ़ोतरी का ऐलान

Spread the love share



नई दिल्ली. देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) नए साल यानी जनवरी 2025 से अपनी कारों की कीमतों में 4% तक की बढ़ोतरी करने जा रही है. कंपनी का कहना है कि यह कदम बढ़ते इनपुट लागत और परिचालन खर्च को संतुलित करने के लिए उठाया गया है. कंपनी ने यह जानकारी 6 दिसंबर को एक एक्सचेंज फाइलिंग में दी.

कंपनी के बयान में कहा, “बढ़ती इनपुट लागत और परिचालन खर्च को देखते हुए, जनवरी 2025 से कारों की कीमतों में वृद्धि का निर्णय लिया गया है. कीमतों में यह बढ़ोतरी अलग-अलग मॉडलों के आधार पर भिन्न होगी और अधिकतम 4% तक हो सकती है.”

ग्राहकों पर कम से कम प्रभाव डालने की कोशिश
मारुति सुजुकी ने यह भी कहा कि वह ग्राहकों पर इसका असर कम से कम रखने की कोशिश कर रही है. हालांकि, “कुछ बढ़ी हुई लागत को बाजार में स्थानांतरित करना आवश्यक हो सकता है,” कंपनी ने स्पष्ट किया.

भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी का स्टॉक 6 दिसंबर को 12:06 बजे 0.58% की बढ़त के साथ ₹11,246.9 पर कारोबार कर रहा था.

पहले प्रकाशित : 6 दिसंबर, 2024, 12:24 IST



Source link


Spread the love share