Imtdot

हिमाचल में सीजीएसटी इंस्पेक्टर 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार: विजिलेंस टीम ने अंब में रंगेहाथों पकड़ा, आरोपी से पूछताछ जारी – Amb News

हिमाचल में सीजीएसटी इंस्पेक्टर 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार:  विजिलेंस टीम ने अंब में रंगेहाथों पकड़ा, आरोपी से पूछताछ जारी – Amb News
Spread the love share



हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने मंगलवार को एक सीजीएसटी इंस्पेक्टर अंशुल धीमान को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी पालमपुर का निवासी है। विजिलेंस टीम ने ऊना स्थित जीएसटी कार्यालय में

विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी इंस्पेक्टर ने शिकायतकर्ता से कुल 1.25 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी। इसके बाद शिकायतकर्ता ने यह मामला विजिलेंस ब्यूरो को सौंपा।

रंगे हाथों पकड़ा

डीएसपी विजिलेंस ऊना फिरोज खान के नेतृत्व में टीम ने शिकायत की पुष्टि की और आरोपी को पकड़ने के लिए एक योजना बनाई। तयशुदा योजना के तहत मंगलवार को विजिलेंस टीम ने जीएसटी कार्यालय ऊना में छापा मारा और इंस्पेक्टर को 50 हजार रुपए की पहली किस्त लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया।

कार्रवाई के दौरान विजिलेंस टीम ने मौके से रिश्वत की रकम बरामद की और आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कीं। डीएसपी फिरोज खान ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ शुरू कर दी गई है।



Source link


Spread the love share
Exit mobile version