Imtdot

हिमाचल के स्कूलों में मोबाइल के इस्तेमाल पर बैन: स्टूडेंट-टीचर किसी को भी इजाजत नहीं; डिप्टी डायरेक्टर को औचक निरीक्षण के निर्देश – Shimla News

हिमाचल के स्कूलों में मोबाइल के इस्तेमाल पर बैन:  स्टूडेंट-टीचर किसी को भी इजाजत नहीं; डिप्टी डायरेक्टर को औचक निरीक्षण के निर्देश – Shimla News
Spread the love share


हिमाचल प्रदेश में शिक्षा विभाग ने स्कूलों में छात्रों और शिक्षकों के लिए मोबाइल फोन के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया दिया है। यह निर्णय छात्रों के शैक्षिक प्रदर्शन और मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इसे लेकर आज (शुक्रवार को) शिक्ष

शिक्षा निदेशालय का मानना है कि मोबाइल के उपयोग छात्रों पर गलत असर पड़ रहा है। इससे उनके शैक्षिक और गैर-शैक्षिक प्रदर्शन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। मोबाइल फोन के उपयोग से छात्र कक्षा में ध्यान नहीं दे पाते हैं और सोशल मीडिया में अधिक शामिल हो जाते हैं, जिससे उनके प्रदर्शन पर असर पड़ता है।

टीचर को स्टाफ रुम में रखना होगा मोबाइल

ऑर्डर में कहा गया कि मोबाइल फोन का अत्यधिक उपयोग छात्रों में चिंता, तनाव, नींद की कमी और सामाजिक अलगाव जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है। टीचर भी जब क्लास रूम में पढ़ाने जाएंगे तब उन्हें अपना फोन स्टाफ रूम में छोड़कर जाना होगा। स्टूडेंट को फोन स्कूल नहीं लाने के निर्देश दिए है। स्कूल ऑवर्ज के दौरान टीचरों के फोन इस्तेमाल पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

सरकारी स्कूलों में टीचर और स्टूडेंट अब मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

डिप्टी डायरेक्टर को औचक निरीक्षण के निर्देश

एजुकेशन डायरेक्टर आशीष कोहली ने सभी डिप्टी डायरेक्टर को इन आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी स्कूलों के प्रिंसिपल व हेडमास्टर को भी इन आदेशों का अनुपालन करने और जो टीचर-स्टूडेंट इन आदेशों की अवहेलना करेंगे, उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने को कहा गया है। इसके लिए डिप्टी डायरेक्टर को स्कूलों का औचक निरीक्षण करने को भी कहा गया है।

ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए इस्तेमाल करने की छूट

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में टीचरों की अटेंडेंस वीएसके एप के माध्यम से ऑनलाइन लगती है। ऐसे में सभी टीचरों को स्कूल पहुंचते ही हाजिरी लगाने के बाद मोबाइल बंद करने होंगे। खासकर क्लासरूम में किसी को भी मोबाइल के इस्तेमाल की छूट नहीं दी जाएगी।



Source link


Spread the love share
Exit mobile version