Imtdot

हरियाणा में युद्ध के हालात से निपटने की तैयारियां परखी: सायरन बजते ही छाया अंधेरा; पंजाब-चंडीगढ़ और शिमला में भी मॉक ड्रिल – Haryana News

हरियाणा में युद्ध के हालात से निपटने की तैयारियां परखी:  सायरन बजते ही छाया अंधेरा; पंजाब-चंडीगढ़ और शिमला में भी मॉक ड्रिल – Haryana News
Spread the love share

अमृतसर में गोल्डन टेंपल में 10 मिनट के लिए ब्लैकआउट किया गया।

पहलगाम में आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारत ने मंगलवार रात पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में ठिकानों पर हमला किया। हरियाणा में बुधवार को शाम 4 बजे मॉक ड्रिल की गई। ये मॉक ड्रिल करीब एक घंटे तक चली।

इसमें लोगों, कर्मचारियों, स्टूडेंट्स को आपात स्थिति में बचाव और लोगों को निकालने के तरीके समझाए गए। पंचकूला और अंबाला में खामियां देखने को मिलीं

इसके बाद रात साढ़े 7 बजे ब्लैकआउट किया गया। सायरन बजने के बाद लोगों ने लाइटें बंद कर दी थीं। ये ब्लैकआ‌उट 10 से आधे घंटे तक रहा। हिसार में दुकानदारों ने लाइटें बंद कर भारत माता की जय के नारे लगाए। हालांकि कई जगह ब्लैकआउट का मिलाजुला असर रहा।

पंचकूला में साढ़े 7 बजे के बाद लोगों ने लाइटें बंद कीं।

पंचकूला-अंबाला में मिस मैनेजमेंट हरियाणा के सभी जिलों में शाम 4 बजे मॉक ड्रिल हुई। सायरन बजने के बाद मॉक ड्रिल शुरू हुई। पंचकूला सेक्टर 20 में मिस मैनेजमेंट दिखा। यहां सायरन की सूचना पर आई रेडक्रॉस की एंबुलेंस में स्ट्रेचर नहीं था। सेक्टर 20 थाने से कोई भी पुलिस कर्मचारी नहीं था। ट्रैफिक पुलिस के न होने से एंबुलेंस, बसें, और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां निकल नहीं पाईं। इस पर निगम कमिश्नर अपराजिता नाराज हो गईं और कहा कि ये मिस मैनेजमेंट है। उन्होंने कहा कि जो कमियां मिली हैं, उन्हें हमने नोट कर लिया है। उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी जाएगी।

अंबाला में मॉक ड्रिल के लिए कोई एक स्थान चिह्नित नहीं किया गया। सिटी सिविल अस्पताल से एंबुलेंस DC ऑफिस भेजी गई, जबकि वहां मॉक ड्रिल नहीं थी। हालांकि रात को ब्लैकआउट के दौरान फिर से मॉक ड्रिल की गई। हिसार में नगर निगम के ऑफिस में आग लगने से पहले ही अफसर बाहर आकर खड़े हो गए। इसके बाद धुआं किया गया। वहीं फायर ब्रिगेड की टीम बिना आग बुझाए चली गई। हालांकि कुछ देर बाद टीम वापस आ गई। एंबुलेंस भी खाली निकल गईं।

हरियाणा में मॉक ड्रिल की PHOTOS…

फरीदाबाद में सायरन बजने के बाद पहुंची कमांडो टीम।

फरीदाबाद में सायरन बजने के बाद पहुंची कमांडो टीम।

जींद में मॉक ड्रिल के दौरान आतंकवादी को पकड़ कर ले जाते कमांडो।

जींद में मॉक ड्रिल के दौरान आतंकवादी को पकड़ कर ले जाते कमांडो।

फरीदाबाद में सायरन बजने के बाद दौड़ा बचाव दल।

फरीदाबाद में सायरन बजने के बाद दौड़ा बचाव दल।

पानीपत में लघु सचिवालय में मॉक ड्रिल के दौरान लगी आग बुझाते फायर ब्रिगेड के कर्मचारी।

पानीपत में लघु सचिवालय में मॉक ड्रिल के दौरान लगी आग बुझाते फायर ब्रिगेड के कर्मचारी।

रेवाड़ी में पुलिस की टीम ने मॉल खाली करवाया।

रेवाड़ी में पुलिस की टीम ने मॉल खाली करवाया।

ब्लैकआउट में मंत्री का काफिला रुका हरियाणा में शाम साढ़े बजे ब्लैकआउट शुरू हो गया था। कई जगह 10 मिनट तो कुछ जगह आधा घंटा लाइटें बंद रहीं। हालांकि कई जगह लाइटें बंद नहीं की गईं। ब्लैकआउट के दौरान भिवानी के बस स्टैंड रोड पर सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा का काफिला रुका। अंबाला में हाईवे पर ड्राइवरों ने सड़क किनारे वाहन लाइट बंद कर खड़े कर दिए। फतेहाबाद में पेट्रोल पंप भी बंद रहे। हिसार में दुकानदारों ने ब्लैकआउट के दौरान भारत माता की जय के नारे लगाए।

सिरसा, झज्जर, जींद, पानीपत, सोनीपत, भिवानी और रोहतक में मिलाजुला असर रहा। करनाल शहर और चरखी दादरी में मार्केट की लाइटें बंद नहीं हुईं। गुरुग्राम के उद्योग विहार और सेक्टर 70 में कई जगह लाइटें जलती रहीं। द्वारका एक्सप्रेसवे पर ब्लैकआउट का असर नहीं दिखा।

हरियाणा में ब्लैकआउट की PHOTOS…

रोहतक में ब्लैकआउट के दौरान छाया अंधेरा।

रोहतक में ब्लैकआउट के दौरान छाया अंधेरा।

गुरुग्राम में फ्लैट्स में रहने वाले लोगों ने लाइटें बंद कीं।

गुरुग्राम में फ्लैट्स में रहने वाले लोगों ने लाइटें बंद कीं।

हिसार की मार्केट में ब्लैकआउट के दौरान गुजरते वाहन।

हिसार की मार्केट में ब्लैकआउट के दौरान गुजरते वाहन।

पंजाब, चंडीगढ़ और शिमला में मॉक ड्रिल और ब्लैकआउट…. पंजाब में 20 जगह, चंडीगढ़ और शिमला में शाम 4 बजे मॉक ड्रिल हुई। सायरन बजते ही स्कूलों में बच्चे डेस्क के नीचे छिप गए। प्ले ग्राउंड में खेलते बच्चे सेफ जगह ढूंढने के लिए दौड़े। इस दौरान घायलों को फर्स्ट एड देने सहित अस्पताल पहुंचाने के तरीके बताए गए। करीब एक घंटे तक मॉक ड्रिल चली। इसके बाद रात 7.30 बजे ब्लैकआउट हुआ। लुधियाना में दुकानदारों ने दुकानें बंद की। गोल्डन टेंपल में 10 मिनट तक ब्लैकआउट किया गया।

जालंधर में मॉक ड्रिल के दौरान बच्चे टेबलों के नीचे छिपे।

जालंधर में मॉक ड्रिल के दौरान बच्चे टेबलों के नीचे छिपे।

मोहाली में 7:28 बजे से लेकर 7:44 बजे तक ब्लैक आउट रहा।

मोहाली में 7:28 बजे से लेकर 7:44 बजे तक ब्लैक आउट रहा।

Source link

Spread the love share
Exit mobile version