Imtdot

सिवनी में बंजारी घाटी पर पहाड़ी से टकराई बस: बेकाबू होकर सड़क किनारे घुसी; स्थानीय लोगों फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला – Seoni News

सिवनी में बंजारी घाटी पर पहाड़ी से टकराई बस:  बेकाबू होकर सड़क किनारे घुसी; स्थानीय लोगों फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला – Seoni News
Spread the love share




सिवनी जिले के छपारा थाना क्षेत्र में नेशलन हाईवे पर गुरुवार शाम एक यात्री बस बेकाबू होकर सड़क किनारे पहाड़ी से टकरा गई। यह हादसा बंजारी माता मंदिर के पास शाम करीब 6:30 बजे हुा। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं, और उसमें सभी यात्री सुरक्षित हैं। बेकाबू होकर सीधे पहाड़ी में घुसी बस जानकारी के अनुसार, यात्री बस सिवनी से जबलपुर की ओर जा रही थी। इस दौरान बंजारी घाटी के मोड़ पर चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया, जिससे बस सीधे पहाड़ी से जा टकराई। टक्कर के कारण बस के अगले हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा। स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन स्थानीय लोगों ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। यात्रियों के अनुसार बस की रफ्तार सामान्य थी, परंतु मोड़ पर तकनीकी कारण या संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ। छपारा पुलिस ने संभाला ट्रैफिक घटना की सूचना मिलते ही छपारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी खेमेन्द्र जेतवार ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें दूसरी बस के माध्यम से गंतव्य की ओर रवाना किया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को हटवाकर हाईवे पर यातायात बहाल कराया। संवेदनशील मार्ग पर सुरक्षा की मांग बंजारी घाटी क्षेत्र व्यस्त और दुर्घटना संभावित माना जाता है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इस संवेदनशील मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और संकेतक लगाए जाएं ताकि भविष्य में गंभीर हादसों को रोका जा सके। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link


Spread the love share
Exit mobile version