Imtdot

संगरूर में हिमाचल के युवक से ठगी: विदेश भेजने के नाम पर स्पॉन्सरशिप का झांसा दिया, पिता-पुत्र ने 32 लाख हड़पे – Barnala News

संगरूर में हिमाचल के युवक से ठगी:  विदेश भेजने के नाम पर स्पॉन्सरशिप का झांसा दिया, पिता-पुत्र ने 32 लाख हड़पे – Barnala News
Spread the love share



पंजाब के संगरूर में विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। हिमाचल प्रदेश के एक व्यक्ति ने पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। विदेश में स्पॉन्सरशिप दिलाने पर ठगी की गई। आरोपी बेटा आस्ट्रेलिया और पिता संगरूर में ही रहता है। पुलिस

आस्ट्रेलिया भेजना था, करने लगे थे टालमटोल

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा निवासी पीड़ित रोहित जामवाल ने सिटी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज कर लिया। रोहित का कहना है कि, संगरूर के रहने वाले रविंद्र शर्मा ने आस्ट्रेलिया में स्पॉन्सरशिप दिलाने का वादा किया था।

इसके बदले उन्होंने अलग- अलग किस्तों में उसे करीब 32 लाख रुपए दिए। सभी पैसे उसके खाते में ट्रांसफर किए गए हैं। रविंद्र अभी आस्ट्रेलिया में ही रहता है। जबकि उसे पिता संगरूर में ही रहते हैं।

भाई को भेजने का भी किया था वादा

पीड़ित रोहित ने बताया कि आरोपी रविंद्र ने उसे और उसके भाई अभिषेक को भेजने का वादा किया था। जनवरी 2024 में वह आरोपी से मिले थे। तब से आरोपी के खाते में 31 लाख 53, हजार 655 रुपए डाल चुके हैं। आरोपी ने न तो उन्हें विदेश भेजा। न ही पैसे वापस किए।

पुलिस ने जांच पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल एक्ट के तहत आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। रविंदर अभी ऑस्ट्रेलिया में है। जबकि उसके पिता फरार है।



Source link


Spread the love share
Exit mobile version