Imtdot

विज्ञान प्रदर्शनी रथ ग्रामीण बच्चों को करेगा साइंस से रूबरू: 30 जून तक गिरिडीह के चयनित स्कूलों में पहुंचेगा, बच्चों को मिलेगी विज्ञान की जानकारी – Giridih News

विज्ञान प्रदर्शनी रथ ग्रामीण बच्चों को करेगा साइंस से रूबरू:  30 जून तक गिरिडीह के चयनित स्कूलों में पहुंचेगा, बच्चों को मिलेगी विज्ञान की जानकारी – Giridih News
Spread the love share


यह रथ 30 जून तक जिले के चयनित विद्यालयों में जाएगा। प्रत्येक विद्यालय में तीन दिन रुकेगा।

गिरिडीह में विज्ञान को गांव-गांव तक पहुंचाने की पहल शुरू हुई है। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने समाहरणालय परिसर से भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मास्टर ट्रेनर बच्चों को विज्ञान की विस्तृत जानकारी देंगे

यह रथ 30 जून तक जिले के चयनित विद्यालयों में जाएगा। प्रत्येक विद्यालय में तीन दिन रुकेगा। पहले दिन विज्ञान प्रदर्शनी होगी। मास्टर ट्रेनर बच्चों को विज्ञान की विस्तृत जानकारी देंगे। दूसरे दिन साइंस डिमॉन्स्ट्रेशन लेक्चर होगा। अंतिम दिन विद्यालय में फिल्म शो और टेलीस्कोप शो का आयोजन किया जाएगा।

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने समाहरणालय परिसर से भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

बीआईटीएम कोलकाता से दो बसें झारखंड में आई हैं

यह पहल राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद और झारखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार परिषद के संयुक्त तत्वावधान में शुरू की गई है। बीआईटीएम कोलकाता से दो बसें झारखंड में आई हैं। इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के उन बच्चों को विज्ञान से जोड़ना है, जो विज्ञान केंद्रों तक नहीं पहुंच पाते।

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि यह पहल बच्चों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार की भावना को मजबूत करेगी। यह वाहन झारखंड के सभी जिलों में जाएगा। कार्यक्रम में उपायुक्त रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार और जिला शिक्षा पदाधिकारी मो वसीम अहमद भी मौजूद थे।



Source link


Spread the love share
Exit mobile version