Imtdot

वलसाड में बना विश्व का सबसे ऊंचा रुद्राक्ष शिवलिंग: 36 लाख रुद्राक्ष से बना 36 फीट ऊंचा शिवलिंग,इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह मिली – Gujarat News

वलसाड में बना विश्व का सबसे ऊंचा रुद्राक्ष शिवलिंग:  36 लाख रुद्राक्ष से बना 36 फीट ऊंचा शिवलिंग,इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह मिली – Gujarat News
Spread the love share


महाशिवरात्रि रुद्राक्ष महोत्सव के अंतर्गत 26 फरवरी तक विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।

गुजरात के वलसाड जिले के दुलसाड गांव में दुनिया का सबसे ऊंचा रुद्राक्ष शिवलिंग का अनावरण किया गया है। रुद्राक्ष विशेषज्ञ बटुकभाई व्यास से प्रेरित होकर यह शिवलिंग 36 लाख रुद्राक्ष से बना है। 36 फुट ऊंचे शिवलिंग को इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह

26 फरवरी तक विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे महाशिवरात्रि रुद्राक्ष महोत्सव के अंतर्गत 26 फरवरी तक विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। प्रतिदिन सुबह 9 से 21 बजे तक होमात्मक महारूद्र यज्ञ आयोजित हेागा। दोपहर 3 से 6 बजे तक बटुकभाई व्यास शिवकथा का रसपान कराएंगे। शाम को 6.30 बजे 108 दीपों से महाआरती होगी। भक्तगण 150 करोड़ ओम नम: शिवाय मंत्रदर्शन और परिक्रमा का लाभ ले सकेंगे। बीते 38 साल से धरमपुर में रहकर रूद्राक्ष पर आध्यात्मिक संशोधन करने पर बटुकभाई व्यास और महाशिवरात्रि उत्सव समिति के प्रयासों से इस शिवलिंग का निर्माण संभव हुआ है।

वलसाड में बना विश्व का सबसे ऊंचा रुद्राक्ष शिवलिंग: 36 लाख रुद्राक्ष से बना 36 फीट ऊंचा शिवलिंग,इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह मिली - Gujarat News



Source link


Spread the love share
Exit mobile version