Imtdot

रोहतक में फुटबॉल के दोनों मैच के दौरान हंगामा: फर्जी दस्तावेजों से खिलाड़ियों को शामिल करने के आरोप; फाइनल टीम का नहीं हुआ फैसला – Rohtak News

रोहतक में फुटबॉल के दोनों मैच के दौरान हंगामा:  फर्जी दस्तावेजों से खिलाड़ियों को शामिल करने के आरोप; फाइनल टीम का नहीं हुआ फैसला – Rohtak News
Spread the love share


ग्राउंड में धरने पर बैठे हारी हुई टीम के खिलाड़ी।

रोहतक में तीन दिवसीय खेल महाकुंभ के दौरान फुटबॉल के मैच में सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान दोनों ही मैचों में हंगामा देखने को मिला। हारने वाली टीमों ने जीतने वाली टीमों के खिलाफ प्रदर्शन किया और ग्राउंड पर ही बैठ गए। जिला प्रशासन की तरफ से अभी तक दोनों ह

फुटबॉल मैच के दौरान लड़कों के वर्ग में दोपहर को पानीपत और भिवानी का मुकाबला हुआ। जिसमें पानीपत की टीम हार गई। पानीपत की टीम ने भिवानी की टीम पर जिंद के खिलाड़ियों को शामिल करने के आरोप लगाए और उनके प्रूफ भी डाले गए हैं। पानीपत के खिलाड़ियों ने आरोप लगाया की दीवानी की टीम ने चार जींद के खिलाड़ियों को फर्जी दस्तावेजों पर खिलाया है। जिसके कारण भिवानी की टीम को डिसक्वालिफाइ किया जाना चाहिए।

पानीपत टीम का खिलाड़ी मनोज जानकारी देते हुए।

झज्जर टीम ने फरीदाबाद टीम पर लगाए आरोप

उधर, झज्जर और फरीदाबाद की टीम का मुकाबला दोपहर को 2:30 बजे खत्म हुआ, तो हारने वाली झज्जर की टीम ने फरीदाबाद की टीम पर तीन बाहर के लोगों को खिलाने का आरोप लगाते हुए धरना दिया। झज्जर के खिलाड़ियों ने कहा कि फरीदाबाद की टीम में तीन खिलाड़ी दूसरे जिला के हैं। जिसके कारण फरीदाबाद की टीम को डिस क्वालीफाई किया जाना चाहिए।

फाइनल मुकाबला को लेक नहीं हुआ फैसला

हंगामे के बाद अब तक फाइनल मुकाबले के लिए टीमों का फैसला नहीं हो सका है। ऐसे में फाइनल मुकाबला कौन सी टीम खेलेगी। इसको लेकर भी कोई फैसला नहीं हुआ है। दोनों ही हारने वाली टीमों ने अपनी अपनी शिकायत डिप्टी डायरेक्टर को दी हुई है। जांच के बाद ही फाइनल मुकाबले की टीम का फैसला होगा।



Source link


Spread the love share
Exit mobile version