Imtdot

रेवाड़ी में अवैध होर्डिंग ने बिगाड़ी शहर की सूरत: तिरंगी लाइटों पर लगा दिए प्रचार बोर्ड; नप ईओ बोले- नोटिस देकर कार्रवाई करेंगे – Rewari News

रेवाड़ी में अवैध होर्डिंग ने बिगाड़ी शहर की सूरत:  तिरंगी लाइटों पर लगा दिए प्रचार बोर्ड; नप ईओ बोले- नोटिस देकर कार्रवाई करेंगे – Rewari News
Spread the love share



रेवाड़ी शहर के गढ़ी बोलनी रोड पर तिरंगे लाइटों पर लगे हुए अवैध होर्डिंग।

हरियाणा के रेवाड़ी शहर में सर्कुलर रोड स्थित नगर परिषद रेवाड़ी द्वारा चारों तरफ स्ट्रीट लाइट के पोल पर तिरंगा लाइट की लड़ियां लगाई गई है। शहर का सौंदर्यीकरण करने के लिए नगर परिषद ने तिरंगा लाइट लड़ियां लगाने के लिए शहर में 45 लाख रुपए का ठेका दिया हु

.

जानकारी अनुसार रेवाड़ी में अवैध होर्डिंग की भरमार है और शहर में लगी तिरंगी लाइट को भी इनसे ढक दिया गया है। जिससे कुछ तिरंगा लाइट भी खराब हो गई। और कुछ जगह लाइट टूट भी गई। तिरंगी लाइट लगाने से शहर की शोभा भी बढ़ गई है। तिरंगा लाइट शहर में गढ़ी बोलनी रोड, दिल्ली रोड, बाइपास, बावल रोड, सर्कुलर रोड, वह अन्य जगहों पर तिरंगा लाइट लगाई गई हैं। इन सभी तिरंगा लाइटों के पोल पर अवैध होर्डिंग लटका दिए गए हैं।

रेवाड़ी नगर परिषद ने अब अवैध रूप से होर्डिंग लगाने वाले के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। अवैध होर्डिंग लगाने वालों के चालान भी किए जाएंगे। शहर में कोचिंग स्थान, होटल, दुकानों, रेस्टोरेंट, वह अन्य दुकानों के अवैध होर्डिंग लगे हुए हैं। लेकिन शहर में होडिंग लगाने के लिए टेंडर भी जारी किया हुआ है।

साथ ही अलग-अलग पाइंट बनाकर होर्डिंग लगाने की जगह भी निर्धारित की गई है। उसके बावजूद भी बिजली के पोल, स्ट्रीट लाइट वह अन्य जगहों पर अवैध होर्डिंग लगाए जा रहे हैं।

अवैध होर्डिंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं: ईओ

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संदीप मलिक ने कहा कि तिरंगा लाइट के पोल के अलावा व अन्य जगह लगे सभी होर्डिंग को हटवाया जा रहा है। अवैध होर्डिग लगाने वालों के चालान भी किया जाएगा। और FIR दर्ज भी कराई जाएगी। अवैध होर्डिंग लगाने वाले को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।



Source link


Spread the love share
Exit mobile version