Imtdot

रेडीमेड कॉम्प्लेक्स के पास सड़क हादसा, महिला की मौत: खरीदारी कर लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पति घायल – Indore News

रेडीमेड कॉम्प्लेक्स के पास सड़क हादसा, महिला की मौत:  खरीदारी कर लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पति घायल – Indore News
Spread the love share




इंदौर के रेडीमेड कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में रविवार रात एक दंपति सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गया। अज्ञात वाहन टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। हीरानगर पुलिस के अनुसार, मृतका रेखा जैन (45) और उनके पति राजेश जैन निवासी सुखलिया एक्टिवा से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। मौके पर बेहोश मिले दंपति टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए। राहगीरों ने राजेश जैन को संभाला और दोनों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें एमवाय अस्पताल रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने रेखा जैन को मृत घोषित कर दिया। खरीदारी कर लौट रहे थे दोनों पुलिस के मुताबिक, दंपति बाजार से खरीदारी कर घर लौट रहे थे। परिवार में एक बेटा और एक बेटी है। उनके परिचित के यहां 27 अप्रैल को शादी थी, जिसके लिए वे कपड़े लेने गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।



Source link


Spread the love share
Exit mobile version