Imtdot

रांची सहित 18 जिलों में हल्की बारिश के आसार: मेघ गर्जन के साथ चलेगी तेज हवा, कल 9 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी – Ranchi News

रांची सहित 18 जिलों में हल्की बारिश के आसार:  मेघ गर्जन के साथ चलेगी तेज हवा, कल 9 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी – Ranchi News
Spread the love share




झारखंड में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और तेज धूप से परेशान लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि शनिवार यानी आज से राज्य के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। रांची सहित 18 जिलों में आज मेघ गर्जन, तेज हवा और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। दोपहर बाद से ही कई इलाकों में बादल छाने और मौसम के करवट लेने के आसार हैं। विभाग ने इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। 18 जिले में आंधी और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार 25 अप्रैल को रांची, गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, खूंटी, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम तथा सरायकेला-खरसावां जिलों में कहीं-कहीं तेज आंधी चलने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। साथ ही मेघ गर्जन, वज्रपात और ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई है। इन परिस्थितियों को देखते हुए विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने भी लोगों को खुले स्थानों से दूर रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी है। 26 और 27 अप्रैल को भी खराब मौसम का अलर्ट मौसम विभाग ने 26 अप्रैल को गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद और बोकारो जिलों में ओलावृष्टि और वज्रपात की संभावना जताई है। इन जिलों के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में तेज हवा, गर्जन और हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 27 अप्रैल को भी रांची सहित रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहेबगंज और पाकुड़ जिलों में मौसम खराब रहने का अनुमान है। इन इलाकों में आंधी, वज्रपात, ओलावृष्टि और हल्की बारिश के आसार बने रहेंगे। पलामू का पारा पहुंचा 43.6 डिग्री सेल्सियस मौसम में बदलाव से पहले राज्य के कई जिलों में तापमान काफी ऊंचा दर्ज किया गया। रांची स्थित मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को सबसे अधिक तापमान पलामू में 43.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा बोकारो में 43.5, सरायकेला में 42.5, गोड्डा में 41.9, जमशेदपुर में 41.1 रहा। रांची में 39.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। लगातार बढ़ती गर्मी के बीच अब मौसम के इस बदलाव से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि विभाग ने चेतावनी दी है कि तेज हवा, वज्रपात और ओलावृष्टि के दौरान सतर्कता बरतना बेहद जरूरी है।



Source link


Spread the love share
Exit mobile version