Imtdot

मेरठ में दीवार कूदकर घर में घुसे चोरों का वीडियो: जर्मनी गए परिवार ने सीसीटीवी देखकर किया इंफार्म, 40 मिनट तक खंगालते रहे अल्मारी – Meerut News

मेरठ में दीवार कूदकर घर में घुसे चोरों का वीडियो:  जर्मनी गए परिवार ने सीसीटीवी देखकर किया इंफार्म, 40 मिनट तक खंगालते रहे अल्मारी – Meerut News
Spread the love share


जर्मनी गया परिवार मेरठ के घर में घुसे चोर

मेरठ से जर्मनी में छुटि्टयां मनाने गए कारोबारी के परिवार में पीछे से चोरी हो गए। चोरों ने बेहद इत्मीनान से घर के अंदर एंट्री ली। इसके बाद 40 मिनट तक पूरा घर खंगाला। माल समेटकर वापस लौट गए। पूरी वारदात का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें चोर दीव

जर्मनी गया था परिवार पीछे से चोरी

बैठक के जरिए पूरे घर में टहलते रहे

पूरा घटनाक्रम गंगानगर थाना क्षेत्र के राधागार्डन शांति पार्क का है। यहां सी 301 नंबर का मकान अरविंद कुमार वर्मा का है। अरविंद वर्मा इन दिनों पत्नी के साथ जर्मनी गए हैं। जर्मनी में अरविंद का बेटा नमन रहता है। बेटे से मिलने गए हैं।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

इस तरह दीवार कूदकर बाहर आए चोर

इस तरह दीवार कूदकर बाहर आए चोर

अरविंद ने अपने पड़ोसी केएस माथुर को बृहस्पतिवार को कॉल कर घर में चोरी के बारे में बताया। केएस माथुर ने गंगानगर थाने पर जाकर चोरी की सूचना दी। अरविंद ने बताया कि बुधवार को उनके घर में बाउंड्रीवॉल से कूदकर 2 चोर घर में घुसे। अरविंद ने बताया कि घर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। जिसका एक्सेस उनके फोन में हैं। वो रोजाना जर्मनी से ही घर पर सीसीटीवी के जरिए नजर रखते हैं।

पड़ोसियों को दी घटना की जानकारी

दीवार कूदकर पहले घर में ली एंट्री

दीवार कूदकर पहले घर में ली एंट्री

बृहसपतिवार को जब वो घर के सीसीटीवी देख रहे थे तब चोरी की जानकारी हुई। चोरी का पूरा सीसीटीवी उन्होंने जर्मनी में अपने मोबाइल पर देखा। दो युवक बाउंड्री कूदकर घर में दाखिल होते हैं। इसके बाद अंदर का दरवाजा खोलकर घर में जाते हैं। एक युवक ने कैप पहन रखी थी। दोपहर के वक्त दोनों युवक चोरी करने घर में घुसे।

40 मिनट तक खंगालते रहे घर

दबे पांव दोनों चोर घर में दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने घर में 40 मिनट रहकर हर कमरे में जाकर अल्मारियां खोली। इसके बाद चोर ड्राइंग रूम के रास्ते से ही घर से बाहर निकलते दिख रहे हैं। उनके हाथ में थैले भी थे। जिसमें वो चोरी का सामान लेकर बाहर निकले हैं। दोनों चोर बाउंड्रीवॉल कूदकर बाहर चले जाते हैं फिर गायब हो जाते हैं।

पहचान में जुटी पुलिस

पड़ोसी केएस माथुर को अरविंद ने जर्मनी से चोरी का पूरा सीसीटीवी फुटेज भेजा। इसके बाद पड़ोसी ने पुलिस को पूरी वारदात की सूचना देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी के जरिए चोरों की तलाश कर रही है।



Source link


Spread the love share
Exit mobile version