नानौता के अनंतमऊ गांव में मां भगवती के विशाल जागरण का आयोजन हुआ। भाजपा नेता अश्वनी बालियान ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दूर-दूर से आए कलाकारों के भजनों ने श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस…
न्यूज़रैप हिन्दुस्तानसहारनपुरबुध, 23 अक्टूबर 2024 06:25 अपराह्न
शेयर करना
नानौता। क्षेत्र के गांव अनंतमऊ में मां भगवती के विशाल जागरण का आयोजन किया। जिसमें श्रद्धालुओं ने जमकर धर्म लाभ कमाया।
मंगलवार की रात्रि में गांव के युवा एकता ग्रुप द्वारा मां भगवती के आठवें विशाल जागरण का आयोजन किया। जिसका शुभारंभ भाजपा नेता अश्वनी बालियान द्वारा फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम में दूर-दूर से आए कलाकारों के माता रानी के भजनों ने न सिर्फ माहौल भक्तिमय कर दिया, बल्कि श्रद्धालुओं को झूमने पर भी मजबूर कर दिया। इस अवसर पर राजेश कुमार, गजेन्द्र पांचाल, अंकित कुमार, डा.अनिल कुमार, अमरसिंह, कार्यक्रम संयोजक पुष्पेन्द्र सैनी, गायक मोहित रसिक, रवींद्र सैनी, संजय सैनी, अमरीष, पप्पू, सोनू, नरेन्द्र सैनी, अमित सैनी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।