मलोट में माघी मेले के लिए 4300 पुलिसकर्मी तैनात: 10 SP और 20 DSP लगेगी ड्यूटी, वॉच टावर लगाए गए – Malot News

Spread the love share



एसएसपी तुषार गुप्ता ने पुलिस अधिकारियों के साथ

मलोट में आयोजित होने वाले पवित्र माघी मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने कमर कस ली है। एसएसपी तुषार गुप्ता ने आज जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की और मेले में विभिन्न स्थानों का दौरा किया। मेले की सुरक्षा के लिए 10

.

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए शहर की हर सड़क पर पुलिस नाके लगाए जाएंगे। शहर में 15 पुलिस हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं, जहां 24 घंटे पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। प्रमुख चौराहों पर वॉच टावर लगाए गए हैं, जहां से पुलिसकर्मी दूरबीन से भीड़ पर नजर रखेंगे। सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जो सीधे पुलिस कंट्रोल रूम से जुड़े हैं।

पीसीआर बाइक 24 घंटे शहर में गश्त करेंगी। भारी वाहनों की शहर में एंट्री प्रतिबंधित रहेगी और अन्य शहरों की ओर जाने वाले वाहनों के लिए डायवर्जन प्लान तैयार किया गया है। इसके अलावा, सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी असामाजिक तत्वों पर नजर रखेंगे। समीक्षा बैठक में एसपी कवलप्रीत सिंह चहल, एसपी मनविंदर बीर सिंह, डीएसपी अमनदीप सिंह, डीएसपी अवतार सिंह, डीएसपी सुखजीत सिंह, डीएसपी इकबाल सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।



Source link


Spread the love share