Imtdot

बलिया में ट्रैक्टर पलटने से एक की मौत: तीन ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, सामने से आ रहे वाहन को पास देने में हादसा – Ballia News

बलिया में ट्रैक्टर पलटने से एक की मौत:  तीन ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, सामने से आ रहे वाहन को पास देने में हादसा – Ballia News
Spread the love share



बलिया के बैरिया थाना क्षेत्र के मधुबनी उपाध्यायपुर गांव में सोमवार रात ट्रैक्टर पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

.

जानकारी के अनुसार, बैरिया थाना क्षेत्र के उपाध्यायपुर गांव के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर को पास देने के प्रयास में ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार हरेराम (56) पुत्र काशीनाथ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गौरीशंकर (40), तेज बहादुर (45) और सहदेव (50) गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सोनबरसा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हरेराम को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

प्रसूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी सुनील कुमार, क्षेत्राधिकारी मोहम्मद उस्मान, और एसएचओ रामायण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

सीओ बैरिया मोहम्मद उस्मान ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। उन्होंने बताया कि इलाज के दौरान हरेराम की मौत हो गई, जबकि अन्य तीन घायलों को जिला अस्पताल बलिया भेजा गया। फिलहाल सभी घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।



Source link


Spread the love share
Exit mobile version