रामनगर में कृषि उत्पादन मंडी समिति ने बिना पपत्र के 15 कुंतल नारियल लदे पिकअप को पकड़कर व्यापारी से 5000 रुपये का जुर्माना वसूला। मंडी सचिव सहील अहमद के अनुसार, चेकिंग के दौरान व्यापारी सलीम दस्तावेज…
न्यूज़रैप हिन्दुस्तानरामनगरगुरु, 10 अक्टूबर 2024 01:22 अपराह्न
शेयर करना
रामनगर। कृषि उत्पादन मंडी समिति ने गुरुवार को चेकिंग के दौरान मंडी में बिना पपत्र 15 कुंतल नारियल लदा एक पिकअप को पकड़कर पांच हजार का जुर्माना वसूला है। मंडी सचिव सहील अहमद ने बताया कि मंडी समिति का सचल दल टांडा काशीपुर रोड पर चेकिंग के दौरान नारियल लदा एक पिकअप को रोककर नारियल व्यापारी सलीम से मंडी से संबंधित प्रपत्र मांगे तो वह नहीं दिखा पाया। इस पर उसका पांच हजार का चालान कर पिकअप को छोड़ दिया।