Imtdot

पंजाब में एक दिन की सरकारी छुट्टी: स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, भवानीगढ़-सुनाम रोड का नाम, ‘शहीद उधम सिंह मार्ग’ रखा जाएगा – Punjab News

पंजाब में एक दिन की सरकारी छुट्टी:  स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, भवानीगढ़-सुनाम रोड का नाम, ‘शहीद उधम सिंह मार्ग’ रखा जाएगा – Punjab News
Spread the love share



पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा चंडीगढ़ में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए।

पंजाब सरकार ने शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस (31 जुलाई) को पूरे राज्य में गजटेड छुट्टी घोषित की है। इस दिन सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। साथ ही भवानीगढ़-सुनाम रोड का नाम अब शहीद उधम सिंह मार्ग रखा जाएगा।

इसको लेकर सरकार ने आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। पंजाब के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जानकारी दी कि गुरुवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल मिलकर इस रोड का नामकरण करेंगे।

कंबोज समाज की यह लंबे समय से मांग थी

अमन अरोड़ा ने कहा कि शहीद उधम सिंह का देश की आजादी में अहम योगदान रहा है। उनकी इस कुर्बानी का पूरा देश ऋणी है, जिसे कभी चुकाया नहीं जा सकता। ऊधम सिंह का जन्म सुनाम में हुआ था।

ऐसे में कंबोज समाज की यह लंबे समय से मांग थी कि उनके शहादत दिवस पर केवल सुनाम में नहीं, बल्कि पूरे पंजाब में अवकाश घोषित किया जाए, क्योंकि उस दिन पूरे राज्य में कई कैंप और समारोह आयोजित किए जाते हैं।

इस मांग को अमन अरोड़ा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के समक्ष रखा था, जिसे मंजूरी दे दी गई है। सरकार ने इस पर सहमति जताते हुए निर्णय को लागू कर दिया है।



Source link


Spread the love share
Exit mobile version