नवरात्रि की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मऊ में अलर्ट: एसपी ने पुलिस बल के साथ किया मुहम्मदाबाद में रूट मार्च, व्यवस्था का लिया जायजा – Mau News

Spread the love share


सुशील सिंह | मऊ12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मऊ में नवरात्रि त्योहार के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। पुलिस अधीक्षक इलामारन ने आज मुहम्मदाबाद क्षेत्र में विशेष रूट मार्च किया।

उनके साथ क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद शीतला पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक मुहम्मदाबाद और आरआरएफ फोर्स की टीम मौजूद रही। पुलिस टीम ने कस्बा मुहम्मदाबाद में पैदल गश्त के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

नवरात्रि की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मऊ में अलर्ट: एसपी ने पुलिस बल के साथ किया मुहम्मदाबाद में रूट मार्च, व्यवस्था का लिया जायजा - Mau News

टीम ने सड़क किनारे अतिक्रमण, बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों, बस स्टैंड और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आसपास की स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान आम जनता को त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का संदेश दिया गया। पुलिस ने लोगों को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया।



Source link


Spread the love share