Imtdot

डीग में 3 नशा तस्कर गिरफ्तार: 4 किलो गांजा, हथियार और 20 हजार नकद जब्त – Deeg News

डीग में 3 नशा तस्कर गिरफ्तार:  4 किलो गांजा, हथियार और 20 हजार नकद जब्त – Deeg News
Spread the love share




डीग में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ, शराब और हथियार जब्त किए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से कुल 4 किलो 804 ग्राम गांजा, 605 पव्वे अंग्रेजी शराब, 45 ग्राम पोस्त, 5.466 ग्राम गीली भांग, एक अवैध देसी कट्टा 12 बोर और मादक पदार्थ बिक्री के 20,225 रुपए नकद के साथ एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। यह कार्रवाई 3 अलग-अलग स्थानों पर की गई। थाना जुरहरा और डी.एस.टी./क्यू.आर.टी. टीम ने संयुक्त रूप से एक अवैध मादक पदार्थ और शराब विक्रेता को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 3 किलो 962 ग्राम गांजा, 605 पव्वे अंग्रेजी शराब और एक अवैध देशी कट्टा 12 बोर जब्त किया गया।
पुलिस थाना कामां ने भी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके पास से 747 ग्राम गांजा और मादक पदार्थ बिक्री के 4050 रुपए नकद बरामद हुए।
इसी प्रकार पुलिस थाना डीग कोतवाली ने एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से लगभग 95 ग्राम गांजा, 45 ग्राम पोस्त, 5.466 ग्राम गीली भांग, मादक पदार्थ बिक्री के 16175 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया।



Source link


Spread the love share
Exit mobile version