Imtdot

टिकारी से डॉ. अनिल कुमार को हम ने दिया टिकट: NDA समर्थित प्रत्याशी के रूप में करेंगे नामांकन – Gaya News

टिकारी से डॉ. अनिल कुमार को हम ने दिया टिकट:  NDA समर्थित प्रत्याशी के रूप में करेंगे नामांकन – Gaya News
Spread the love share



डॉ. अनिल कुमार को मिला टिकट।

हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ने मंगलवार रात टिकारी विधानसभा क्षेत्र से डॉ. अनिल कुमार को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने दूसरी बार उन पर विश्वास जताते हुए उन्हें टिकट सौंपा है। इस घोषणा के बाद कोंच और

.

टिकट मिलने के बाद डॉ. अनिल कुमार ने इसे पार्टी नेतृत्व का आशीर्वाद और जनता के विश्वास का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यह टिकारी विधानसभा के विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। डॉ. कुमार ने जानकारी दी कि वे आगामी 17 अक्टूबर, 2025 को सुबह 10 बजे टिकारी अनुमंडल कार्यालय में NDA समर्थित प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल करेंगे। उन्होंने टिकारी क्षेत्र की जनता से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर NDA को मजबूत करें।

डॉ. कुमार ने बिहार में पुनः नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक स्थायी सरकार के गठन में योगदान देने का भी आह्वान किया। टिकट की घोषणा के बाद क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

गया



Source link


Spread the love share
Exit mobile version