Imtdot

चंडीगढ़ में 82 नए अध्यापकों को मिले नियुक्ति पत्र: प्रशासक बोले-सरकारी नौकरी को सिर्फ सफलता न समझें, इसे समाज-बच्चों की सेवा का मौका मानें – Chandigarh News

चंडीगढ़ में 82 नए अध्यापकों को मिले नियुक्ति पत्र:  प्रशासक बोले-सरकारी नौकरी को सिर्फ सफलता न समझें, इसे समाज-बच्चों की सेवा का मौका मानें – Chandigarh News
Spread the love share



चंडीगढ़ में 82 नए अध्यापकों को नियुक्ति पत्र दिए गए।

चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने 82 नए अध्यापकों को नियुक्ति पत्र दिए। इस दौरान उन्होंने सभी अध्यापकों से बच्चों का भविष्य संवारने और समाज के लिए आदर्श बनने की अपील की। चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे करीब 1.5 लाख बच्चों को अब पढ़ाई का फ

कार्यक्रम में राज्यपाल कटारिया ने कहा कि शिक्षक सिर्फ नौकरी करने वाला इंसान नहीं होता, बल्कि समाज और देश का निर्माता होता है। अच्छे शिक्षक का असर कई पीढ़ियों तक रहता है। उन्होंने नए अध्यापकों से कहा कि सरकारी नौकरी को सिर्फ सफलता न समझें, बल्कि इसे समाज और बच्चों की सेवा का मौका मानें।

बच्चों में अच्छे संस्कार डालें

कटारिया ने कहा कि शिक्षक समय की पाबंदी, ईमानदारी और मेहनत जैसे मूल्य अपने आचरण से बच्चों को सिखाएं। उन्होंने भरोसा जताया कि अगर शिक्षक इन बातों को अपनाएंगे तो सरकारी स्कूलों के नतीजे निजी स्कूलों से बेहतर होंगे। प्रशासक ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2047 तक भारत को विकसित बनाने का लक्ष्य रखा है। इसमें अध्यापकों की बड़ी भूमिका होगी, क्योंकि आज के बच्चे ही कल के वैज्ञानिक, खिलाड़ी, अधिकारी और नेता बनेंगे।

प्रशासक ने नए अध्यापकों से कहा कि वे हमेशा नई-नई चीजें सीखते रहें, ट्रेनिंग और रिसर्च में भाग लें ताकि बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके और चंडीगढ़ के स्कूल पूरे देश के लिए मिसाल बन सकें। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ नियुक्ति पत्र मिलने का मौका नहीं है, बल्कि नई जिम्मेदारी और नए अध्याय की शुरुआत है।



Source link


Spread the love share
Exit mobile version