Imtdot

गयाजी में मिनी पितृपक्ष मेला शुरू, DM-SSP ने व्यवस्थाएं जांची: 25 दिसंबर से 25 जनवरी तक चलेगा मेला, 5 लाख तीर्थयात्री आने की संभावना – Gaya News

गयाजी में मिनी पितृपक्ष मेला शुरू, DM-SSP ने व्यवस्थाएं जांची:  25 दिसंबर से 25 जनवरी तक चलेगा मेला, 5 लाख तीर्थयात्री आने की संभावना – Gaya News
Spread the love share


ठंड को देखते हुए, जिलाधिकारी ने देवघाट और विष्णुपद संवास सदन के समीप अलाव की पूरी व्यवस्था रखने के भी निर्देश दिए, ताकि तीर्थयात्रियों को ठंड से राहत मिल सके।

गया में 25 दिसंबर से मिनी पितृपक्ष मेला प्रारंभ हो गया है, जो 25 जनवरी तक चलेगा। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में तीर्थयात्री गया के विष्णुपद मंदिर पहुंच रहे हैं। इनमें मुख्य रूप से राजस्थान, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, गुजरात, जम्मू कश

.

इसी क्रम में जिलाधिकारी शशांक शुभंकर और वरीय पुलिस अधीक्षक ने विष्णुपद मंदिर क्षेत्र में तीर्थयात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने भीड़ प्रबंधन और व्यवस्थाओं को और अधिक व्यापक बनाने के लिए विष्णुपद के संवास सदन सभागार में समीक्षा बैठक भी की। विष्णुपद मंदिर के पुरोहितों ने बताया कि मिनी पितृपक्ष मेला के दौरान लगभग चार से पांच लाख तीर्थयात्रियों के आने की संभावना है।

जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को दिए जरूरी दिशा-निर्देश

जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को निर्देश दिया कि देवघाट पर खराब या बंद पड़ी सभी लाइटों को तुरंत ठीक कराया जाए। इसके अतिरिक्त, सिटी मैनेजर या अन्य निगम के कर्मी प्रतिदिन विष्णुपद मंदिर क्षेत्र, देवघाट और सीताकुंड में लाइटों की स्थिति की निगरानी करेंगे और कहीं भी लाइट बंद पाए जाने पर उसे तत्काल चालू करवाएंगे। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में शाम जल्दी ढल जाती है, इसलिए यात्रियों की सुविधा के लिए रोशनी अत्यंत आवश्यक है।

मिनी पितृपक्ष मेला के दौरान लगभग चार से पांच लाख तीर्थयात्रियों के आने की संभावना है।

ठंड को देखते हुए, जिलाधिकारी ने देवघाट और विष्णुपद संवास सदन के समीप अलाव की पूरी व्यवस्था रखने के भी निर्देश दिए, ताकि तीर्थयात्रियों को ठंड से राहत मिल सके। उन्होंने कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को घाट पर लगे चेंजिंग रूम को तुरंत दुरुस्त करवाने का निर्देश दिया। साथ ही, नगर निगम और पीएचईडी विभाग को घाट पर लगे शौचालयों को भी क्रियाशील बनाने को कहा। मिनी पितृपक्ष मेला के अवसर पर अधिकांश तीर्थयात्री बड़ी बसों के माध्यम से गया पहुंच रहे हैं।

उन सभी बड़े वाहनों की पार्किंग के लिए जिला पदाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी तथा पुलिस उपाधीक्षक यातायात को निर्देश दिया है कि बिपार्ड से घुगड़ी ताड़ मुख्य सड़क के किनारे फ्लैंक पर बड़े वाहनों का पार्किंग करवायें। साथ ही रात्रि में वाहनों की सुरक्षा के लिए पेट्रोलिंग की भी व्यवस्था सुनिश्चित करवाये।

जाम की समस्या न हो, इसके लिए बंगाली आश्रम के पास ही रुकेंगे ऑटो, रिक्शा और टोटो

जिला पदाधिकारी ने कहा कि विष्णुपद की ओर आने वाली सभी ऑटो, रिक्शा/टोटो को बंगाली आश्रम के पास ही रोका जाए ताकि विष्णुपद मंदिर के पास ट्रैफिक जाम की समस्या नहीं हो सके। जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी एवं नगर आयुक्त को निर्देश दिए हैं कि चंद चौरा मोड़ से विष्णु पद मंदिर तक जहां भी अवैध फुटपाती हैं, उनको व्यवस्थित रूप से करवाए ताकि वाहनों का परिचालन में कोई बाधा नहीं हो।

गयाजी के एसएसपी ने बताया कि गया ने बताया कि विष्णुपद स्थित संवाद सदन कार्यालय के ग्राउंड फ्लोर पर कंट्रोल रूम संचालित किया जा रहा है

गयाजी के एसएसपी ने बताया कि गया ने बताया कि विष्णुपद स्थित संवाद सदन कार्यालय के ग्राउंड फ्लोर पर कंट्रोल रूम संचालित किया जा रहा है

इसके अलावा चंद चौराहा मोड पर सब्जी विक्रेताओं को किसी दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जाए, सड़क के किनारे सब्जी बेचने से यातायात व्यवस्था में थोड़ी समस्या हो रही है। उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि विष्णु पद एरिया में ट्रैफिक रेगुलेट के लिए पर्याप्त ट्रैफिक के जवान को प्रति नियुक्त करें।

सुरक्षा के लिए विष्णपद एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों को किया जाएगा चालू

सुरक्षा की दृष्टिकोण से जिलाधिकारी ने कहा कि विष्णुपद एरिया में लगे जितने भी सीसीटीवी कैमरे हैं, उसे चालू करवाये। उन्होंने कहा कि देवघाट तथा विष्णुपद एरिया में पेयजल टॉयलेट की पूरी व्यवस्था रखें। लगातार मॉनिटरिंग रखें। साफ सफाई की समीक्षा में जिला पदाधिकारी ने कहा कि मंदिर प्रांगण की सफाई मंदिर प्रबंधकारिणी द्वारा कराई जा रही है। देवघाट एवं मंदिर क्षेत्र के बाहरी परिसर की सफाई नगर निगम द्वारा की जा रही है। सफाई अच्छे तरीके से करवाए ताकि कहीं कोई गंदगी नहीं रहे।

वरीय पुलिस अधीक्षक गया ने बताया कि विष्णुपद स्थित संवाद सदन कार्यालय के ग्राउंड फ्लोर पर कंट्रोल रूम संचालित किया जा रहा है, जहां वॉकी-टॉकी से लैस पुलिस के पदाधिकारी रहेंगे, जो ट्रैफिक रेगुलेट से लेकर पेट्रोलिंग इत्यादि भी करेंगे। विष्णुपद मंदिर परिधि में 7 स्थान चिह्नित किए गए हैं और उन स्थानों पर पुलिस पदाधिकारी को तैनात किया गया है। इसके अलावा विशेष कर संध्या के दौरान बाइक पेट्रोलिंग की भी व्यवस्था रखी गई है। रूट प्लान तैयार किया गया है जहां वाहनों को जांच भी की जा रही है।



Source link


Spread the love share
Exit mobile version