Imtdot

कैमूर में पांच नए पुलिस अंचल प्रस्तावित: SP ने मुख्यालय को भेजा प्रस्ताव, अंचलों की संख्या आठ होगी – Kaimur News

कैमूर में पांच नए पुलिस अंचल प्रस्तावित:  SP ने मुख्यालय को भेजा प्रस्ताव, अंचलों की संख्या आठ होगी – Kaimur News
Spread the love share




कैमूर में पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ल ने पुलिस मुख्यालय को पांच नए पुलिस अंचल बनाने का प्रस्ताव भेजा है। वर्तमान में जिले में केवल तीन पुलिस अंचल हैं। इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद अंचलों की कुल संख्या बढ़कर आठ हो जाएगी। प्रस्तावित पांच नए अंचलों में रामगढ़, कुदरा, दुर्गावती, बेलांव और अधौरा शामिल हैं। इन अंचलों में सर्किल इंस्पेक्टर तैनात किए जाएंगे, जो नॉन-एसआर (नॉन-सीरियस) मामलों की निगरानी करेंगे और अपने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था पर बारीकी से नजर रखेंगे। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में भी काफी सहायता मिलेगी प्रस्ताव के अनुसार, भभुआ अंचल में केवल भभुआ थाना रहेगा। बेलांव अंचल में भगवानपुर, सोनहन, बेलाव और कर्मचट थाने शामिल होंगे। इसी तरह, अधौरा अंचल में अधौरा, लोहरा, सारोदाग, चौंधरना, करर और आथन थाने रखे जाएंगे। चांद अंचल में चांद और चैनपुर थाने होंगे। मोहनिया अनुमंडल में सिर्फ मोहनिया थाना और दुर्गावती अंचल में दुर्गावती थाना शामिल रहेगा। कुदरा अंचल में कुदरा और कुढ़नी थाने, जबकि रामगढ़ अंचल में रामगढ़, नुआंव और कुछीला थाने रखे जाएंगे। इन नए अंचलों की स्थापना से नॉन-एसआर केसों की बेहतर सुपरविजन हो सकेगी। साथ ही, अपराध नियंत्रण और जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में भी काफी सहायता मिलेगी। यह कदम कैमूर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



Source link


Spread the love share
Exit mobile version