Imtdot

करनाल में परिवार पर फायरिंग: महिला की मौत, पिता और बेटा घायल; बदमाशों ने खाना खाते वक्त चलाई गोलियां – Karnal News

करनाल में परिवार पर फायरिंग:  महिला की मौत, पिता और बेटा घायल; बदमाशों ने खाना खाते वक्त चलाई गोलियां – Karnal News
Spread the love share



कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए घायलों को लेकर पहुंची पुलिस।

करनाल के मानपुरा गांव में देर रात बदमाशों ने एक घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में 60 वर्षीय सुमित्रा देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति दलबीर (60) और बेटा सचिन (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो ग

जानकारी के मुताबिक, घटना रात करीब 9 बजे की है। दलबीर, उनकी पत्नी सुमित्रा और बेटा सचिन घर में खाना खा रहे थे। तभी अचानक हथियारबंद बदमाशों ने गोलियां चला दीं। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे।

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने सुमित्रा देवी को मृत घोषित कर दिया। दलबीर और सचिन की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।

पुलिस जांच में जुटी, CCTV खंगाले जा रहे वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। बल्ला चौकी इंचार्ज रजनीश कुमार ने बताया कि घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस इलाके में लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है।

ग्रामीण बोले- परिवार की किसी से दुश्मनी नहीं थी यह हमला रंजिश में किया गया या कोई और वजह थी, इस पर पुलिस जांच कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि परिवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। पुलिस जल्द ही इस मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।



Source link


Spread the love share
Exit mobile version