औरंगाबाद शहर के एक निजी भवन में द आर्ट ऑफ लिविंग के बैनर तले एक प्रेस कान्फ्रेंस हुआ। द आर्ट ऑफ लिविंग के सदस्य नितिन कुमार , संगीता सिंहा, शिव अरुण डालमिया और नागेंद्र सिंह ने शुक्रवार को बताया कि औरंगाबाद जिले के बारुण प्रखंड के मुंशी बीघा में 7 मा
।
उनके सानिध्य में भव्य महा सत्संग का आयोजन किया जाएगा। इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन विश्व प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय संस्था आर्ट ऑफ लिविंग औरंगाबाद इकाई की ओर से किया जा रहा है। जिसमें जिले के जनप्रतिनिधि और भक्तजन बढ़कर भाग ले रहे हैं।
आर्ट ऑफ लिविंग के सदस्य।
युवाओं को तनाव रहित शिक्षक प्रशिक्षण करेंगे प्रदान
संगीता सिन्हा ने कहा कि इस महासत्संग में गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी ना सिर्फ औरंगाबाद के लोगों को जीवन जीने की कला का ज्ञान देंगे बल्कि जिले कोने-कोने से आए हुए जनप्रतिनिधियों, श्रद्धालुओं और युवाओं से संवाद भी करेंगे। गुरुदेव इन युवाओं को तनाव रहित शिक्षक प्रशिक्षण, असवाद मुक्त जीवन, समय प्रबंधन, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके महत्व भूमिका के बारे में भी बताएंगे।
सदस्यों ने जानकारी दी कि खासतौर पर औरंगाबाद क्षेत्र में हो रहे युवाओं के पलायन को कैसे रोका जाए। इस बात को लेकर श्री गुरु गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी युवाओं को स्किल ट्रेनिंग देकर आत्मनिर्भर बनाने का काम करते हैं।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सदस्य।
सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के पवित्र अवशेषों का अनावरण करेंगे
नितिन कुमार ने बताया कि 7 मार्च को कार्यक्रम में गुरुदेव जनवरी माह में काशी पीठ के शंकराचार्य से 1000 वर्ष पूर्व मिले सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के पवित्र अवशेषों का भी अनावरण करेंगे। इस दौरान गुरुदेव आध्यात्मिक प्रवचन भी करेंगे और ध्यान सत्र भी आयोजित किया जाएगा।
गुरुदेव के स्वागत के लिए खासतौर से झारखंड प्रदेश से आदिवासी लोक नृत्य की प्रस्तुति दी जाएंगी और बिहार के नवादा के प्रसिद्ध लोक गायक जितेंद्र और धर्मेंद्र अपनी प्रस्तुति देंगे।