एम्स पटना में मॉडर्न SPECT-CT गामा कैमरा शुरू: न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग में तकनीकी क्रांति, अब राज्य में ही मिलेगी उन्नत जांच सुविधा – Patna News

Spread the love share


पटना5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) पटना ने शुक्रवार को स्वास्थ्य सेवाओं में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। संस्थान के न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग में मॉडर्न SPECT-CT (सिंगल फोटॉन एमिशन कम्प्यूटेड टोमोग्राफी) गामा कैमरे का शुभारंभ किया गया है।

इस नई तकनीक से बिहार और पूर्वी भारत के मरीजों को अब अपने ही राज्य में सटीक, तेज और विश्वस्तरीय जांच सुविधाएं मिलेंगी।

यह मॉडर्न सुविधा विशेष रूप से कैंसर, हृदय रोग, मस्तिष्क संबंधी रोग, हड्डी रोग, एंडोक्राइन, थायरॉयड और पैराथायरॉयड विकारों की जांच में अत्यंत उपयोगी साबित होगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह तकनीक बीमारी का शुरुआती चरण में पता लगाने और मरीज के लिए सटीक उपचार योजना तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

SPECT-CT गामा कैमरे का शुभारंभ करते अतिथि और चिकित्सा विशेषज्ञ।

SPECT-CT गामा कैमरे का शुभारंभ करते अतिथि और चिकित्सा विशेषज्ञ।

यह सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीकी क्रांति- डॉ. राजू अग्रवाल

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. (ब्रिग.) डॉ. राजू अग्रवाल ने इस पहल को सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में “तकनीकी क्रांति” बताया। उन्होंने कहा कि, ‘अब जटिल बीमारियों की उन्नत जांच के लिए मरीजों को राज्य से बाहर जाने की आवश्यकता काफी हद तक कम हो जाएगी। इससे स्वास्थ्य सेवाएं अधिक सुलभ, समान और प्रभावी बनेंगी।’

क्या है SPECT-CT तकनीक?

नई SPECT-CT तकनीक शरीर के भीतर की गतिविधियों (फंक्शनल इमेजिंग) और अंगों की संरचना (सीटी इमेजिंग) को एक साथ प्रदर्शित करती है। यह सुविधा बीमारी का सटीक स्थान और उसकी गंभीरता का स्पष्ट पता लगाने में सहायक होगी।

एम्स पटना में मॉडर्न SPECT-CT गामा कैमरा शुरू: न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग में तकनीकी क्रांति, अब राज्य में ही मिलेगी उन्नत जांच सुविधा - Patna News

सुपर स्पेशियलिटी जांच सेवाओं को मजबूती

न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि, यह पहल विभाग को क्षेत्रीय स्तर पर एक उत्कृष्ट केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे मरीजों को बेहतर सेवाएं मिलने के साथ-साथ मेडिकल छात्रों, पीजी रेजिडेंट्स और शोध कार्यों को भी नई दिशा मिलेगी।

चिकित्सा अधीक्षक प्रो. (डॉ.) अनूप कुमार ने कहा कि, एम्स पटना आधुनिक तकनीक को मरीजों की सेवा से जोड़ने के लिए लगातार प्रयासरत है। SPECT-CT की शुरुआत संस्थान को सुपर स्पेशियलिटी जांच सेवाओं के क्षेत्र में और सशक्त बनाएगी। कार्यक्रम में डीन, विभागाध्यक्षों, वरिष्ठ चिकित्सकों, रेजिडेंट डॉक्टरों, नर्सिंग अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

AIIMS पटना में SPECT-CT गामा कैमरा।

AIIMS पटना में SPECT-CT गामा कैमरा।

सिर्फ मशीन नहीं, भरोसे की नई शुरुआत SPECT-CT गामा कैमरे का शुभारंभ केवल एक नई मशीन की स्थापना नहीं, बल्कि बेहतर, भरोसेमंद और समयबद्ध जांच सेवाओं की दिशा में मजबूत संकल्प है। एम्स पटना ने एक बार फिर साबित किया है कि आधुनिक तकनीक और मानवीय संवेदना साथ-साथ चल सकती हैं और उन्नत स्वास्थ्य सेवा अब प्रदेश के लोगों के और भी करीब आ गई है।

खबरें और भी हैं…



Source link


Spread the love share