सोशल मीडिया पर डमी हथियार दिखाने वाला युवक धरा: हनुमानगढ़ में ऑपरेशन साइबर क्लीन के तहत पुलिस ने की कार्रवाई – Hanumangarh News

Spread the love share



हनुमानगढ़ पुलिस ने सोशल मीडिया पर डमी हथियार दिखाने वाले युवक को गिरफ्तार किया।

हनुमानगढ़ पुलिस ने सोशल मीडिया पर डमी हथियार के साथ फोटो अपलोड करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रासलाना गांव के वार्ड नंबर 2 निवासी योगेन्द्र सिंह (25) के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक हरी शंकर के अनुसार, ऑपरेशन साइबर क्लीन के तहत यह कार्रवाई की गई। भादरा थाना प्रभारी हनुमाना राम के नेतृत्व में हैड कॉन्स्टेबल हंसराज की टीम ने आरोपी को बीएनएसएस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया।

एसपी ने बताया कि सोशल मीडिया पर गैंगस्टर और अपराधियों को फॉलो करना तथा हथियारों का प्रदर्शन कर लोगों को डराना अपराध है। हनुमानगढ़ पुलिस की सोशल मीडिया सेल 24 घंटे ऐसी गतिविधियों पर नजर रख रही है।

कार्रवाई में हैड कॉन्स्टेबल हंसराज के साथ कॉन्स्टेबल सोनू, रणजीत और अशोक शामिल थे। पुलिस ने सभी अधिकारियों को सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वालों और गैंगस्टरों के फॉलोअर्स की पहचान कर उन्हें पकड़ने के निर्देश दिए हैं।



Source link


Spread the love share